Jharkhand HC Recruitment 2024: झारखंड सिविल कोर्ट में टाइपिस्ट पदों पर भर्ती, 1 मार्च से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | February 23, 2024 | 04:24 PM IST | 1 min read
झारखंड हाईकोर्ट भर्ती 2024 पात्र उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
नई दिल्ली : झारखंड उच्च न्यायालय ने टाइपिस्ट, कोर्ट रीडर कम-डिपोजिशन राइटर और डिपोजिशन टाइपिस्ट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। झारखंड हाईकोर्ट भर्ती आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 तक है।
रिक्तियों की संख्या
झारखंड हाईकोर्ट भर्ती 2024 के माध्यम से सिविल कोर्ट में 249 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- टाइपिस्ट/कॉपीस्ट (सिविल कोर्ट) - 17 पद
- कोर्ट रीडर कम-डिपोजिशन राइटर - 14 पद
- डिपोजिशन टाइपिस्ट - 218 पद
Jharkhand HC Vacancy शैक्षणिक योग्यता
झारखंड उच्च न्यायालय भर्ती 2024 आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ उनकी टाइपिंग स्पीड 40 वर्ड प्रति मिनट अंग्रेजी और 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी की स्पीड होनी चाहिए।
Jharkhand High Court Jobs आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I और बीसी-II श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये शुल्क देना होगा। दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अंग्रेजी में भरा होना चाहिए।
- आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को इस बात ध्यान रखना होगा कि जो भी जानकारी नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि उनके हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की मार्कशीट में लिखी है, वही आवेदन फॉर्म में भी भरें, अन्यथा उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
- टाइपिंग टेस्ट के लिए कंप्यूटर परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा।
अगली खबर
]UPSSSC Medicine Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन भर्ती, 18 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
यूपीएसएसएससी ने जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया है। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 18 अप्रैल से शुरू होगी,
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी