Trusted Source Image

Jharkhand Doctor Recruitment 2026: झारखंड में जल्द 1,200 से अधिक डॉक्टरों की होगी भर्ती - स्वास्थ्य मंत्री

Press Trust of India | March 24, 2026 | 09:38 PM IST | 1 min read

सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा पेशेवरों की कमी को दूर करने के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के माध्यम से यह नियुक्तियां की जाएंगी।

रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में नव-नियुक्त 76 संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में नव-नियुक्त 76 संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 24 मार्च को घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जल्द ही 1,200 से अधिक चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। कुल पदों में सबसे अधिक 660 स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पद भरे जाएंगे।

अंसारी ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा पेशेवरों की कमी को दूर करने के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के माध्यम से यह नियुक्तियां की जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में नव-नियुक्त 76 संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा, “राज्य के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हम जल्द ही जेपीएससी के माध्यम से 1,200 से अधिक चिकित्सकों की भर्ती करेंगे।”

Also readHPBOSE LDR Test 2025-26 Result: लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट का परिणाम जारी, डाउनलोड करें

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अजय कुमार सिंह ने बताया कि जेपीएससी को 1,243 चिकित्सकों की भर्ती के लिए अनुरोध भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि भर्ती 297 चिकित्सा अधिकारियों, 189 सहायक प्रोफेसरों, 97 सहायक प्रोफेसरों (सुपर स्पेशलिस्ट) और 660 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों पर की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में रक्त की कमी को दूर करने के लिए एक बाहरी एजेंसी की मदद लेने की योजना की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा, “झारखंड राज्य 2029 तक टीबी (तपेदिक) के उन्मूलन की दिशा में भी काम कर रहा है। दिसंबर 2025 तक राज्य में टीबी के लगभग 76,000 रोगियों की पहचान की गई थी, जिनका वर्तमान में उपचार चल रहा है।”

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications