यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 3 सीट आवंटन के माध्यम से सभी चयनित उम्मीदवारों को 8 अगस्त, 2024 तक अपने विकल्पों को फ्रीज करना होगा।
Saurabh Pandey | August 5, 2024 | 12:15 PM IST
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) की तरफ से यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन सूची आज यानी 5 अगस्त को जारी की जाएगी। जीकप काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic पर जाकर जेईईसीयूपी राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईईसीयूपी सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 3 सीट आवंटन के माध्यम से सभी चयनित उम्मीदवारों को 8 अगस्त, 2024 तक अपने विकल्पों को फ्रीज करना होगा। उन्हें सहायता केंद्रों पर अपने दस्तावेजों को सत्यापित कराना होगा और 6 से 9 अगस्त, 2024 तक शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जेईईसीयूपी सीट आवंटन राउंड 3 में चयनित उम्मीदवार 12 अगस्त 2024 तक अपनी सीटें वापस ले सकते हैं।
Also read BHU UG Admission 2024: बीएचयू ने यूजी प्रवेश कार्यक्रम किया जारी किया, 10 अगस्त तक करें पंजीकरण
काउंसलिंग शेड्यूल | तिथियां |
---|---|
जीकप राउंड 3 सीट आवंटन | 5 अगस्त 2024 |
यूपी के उम्मीदवारों के लिए जेईईसीयूपी राउंड 3 विकल्प भरना | 2 अगस्त से 8 अगस्त 2024 |
सीट की स्वीकृति के लिए जेईईसीयूपी शुल्क भुगतान | 6 अगस्त से 8 अगस्त 2024 |
जिला सहायता केंद्रों पर जेईईसीयूपी राउंड 3 दस्तावेज सत्यापन | 6 अगस्त से 9 अगस्त 2024 |
जेईईसीयूपी 2024 राउंड 3 में सीट वापसी | 10 अगस्त 2024 |
जेईईसीयूपी 2024 राउंड 1, 2, 3 प्रवेशित सीट विड्रॉल | 10 अगस्त से 12 अगस्त 2024 |