Trusted Source Image

JEECUP 2026 Application Form: जीकप पंजीकरण jeecup.admissions.nic.in पर आज से शुरू, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | January 15, 2026 | 03:54 PM IST | 2 mins read

यूपी पॉलिटेक्निक 2026 एंट्रेंस एग्जाम सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के लिए 15 मई से 22 मई तक आयोजित की जाएगी।

जीकप 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जीकप 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने 15 जनवरी से यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से जीकप 2026 के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 35% अंकों के साथ उत्तीर्ण छात्र उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2026 तक कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए।

जीकप रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति सहित अन्य आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट को 200 रुपये शुल्क देना होगा।

यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन 15 मई से 22 मई तक किया जाएगा। इस वर्ष नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। परीक्षा की अवधि ढ़ाई घंटे होगी। पेपर में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक को होगा। जीकप 2026 परीक्षा यह परीक्षा विभिन्न पाठ्यक्रम समूहों जैसे A, B, C, D, E, F, G, H, I, L और K1 से K8 में कराई जाएगी।

Also readNBEMS FET Notification 2025: फेलोशिप प्रवेश परीक्षा अधिसूचना जारी, आवेदन आज से शुरू, जानें प्रोसेस, लास्ट डेट

UP Polytechnic Entrance Exam 2025 Application Form: आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं और होमपेज पर उपलब्ध जीकप रजिस्ट्रेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण करें और जनरेट विवरण से लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें। आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

JEECUP Registration Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में उम्मीदवार जीकप रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रम
तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
15 जनवरी से 30 अप्रैल, 2026 तक
जीकप 2026 एडमिट कार्ड
मई 2026 (पहले सप्ताह में संभावित)
जीकप परीक्षा तिथि
15 मई से 22 मई, 2026 तक
जीकप परीक्षा मोड
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)
जीकप 2026 रिजल्ट
30 मई, 2026
ऑनलाइन काउंसलिंग
5 जून, 2026 (शुरू)
शैक्षणिक सत्र
1 अगस्त, 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications