JEECUP Polytechnic Admit Card 2024: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड कल होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Santosh Kumar | March 9, 2024 | 01:35 PM IST | 1 min read
यूपीजेईई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 16 मार्च से 22 मार्च 2024 तक किया जाएगा। परीक्षा के परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
नई दिल्ली: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा कल यानी 10 मार्च को जारी किया जाएगा। यूपीजेईई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा। यूपीजेईई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 16 मार्च से 22 मार्च 2024 तक किया जाएगा।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 27 मार्च को जारी की जाएगी और आपत्ति विंडो 30 मार्च को बंद हो जाएगी। परीक्षा के परिणाम 8 अप्रैल, 2024 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
UP Polytechnic Entrance Exam: परीक्षा पैटर्न
जेईईसीयूपी परीक्षा पैटर्न प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। अंकन योजना के अनुसार, जेईईसीयूपी प्रश्न पत्र में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक 2024 पाठ्यक्रम यूपी कक्षा 10, 11 और 12 के पाठ्यक्रम पर आधारित है।
JEECUP Polytechnic Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके JEECUP Polytechnic Admit Card 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- Homepage पर उपलब्ध 'UPJEE 2024 Admit Card Link' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल