Trusted Source Image

JEECUP Counselling 2026: जीकप काउंसलिंग राउंड 3 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज से शुरू, सीट अलॉटमेंट डेट 20 जुलाई

Santosh Kumar | July 16, 2026 | 02:26 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवार 25 जुलाई तक अपनी सीट वापस ले सकेंगे। 2026-27 एकेडमिक सेशन की कक्षाएं 1 अगस्त, 2026 से शुरू होंगी।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी पसंद का कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी पसंद का कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की राउंड 3 की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार अपनी पसंद का कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं। उम्मीदवार द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके चॉइस फिलिंग और उसमें बदलाव किया जा सकता है।

इस प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, फीस का भुगतान, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अलॉट किए गए संस्थान में रिपोर्ट करना शामिल है। प्राधिकरण 20 जुलाई को जीकप सीट अलॉटमेंट 2026 जारी करेगी।

कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जेईईसी उत्तर प्रदेश ने 16 जुलाई को पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग राउंड 3 की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू की।

JEECUP Counselling 2026: जीकप काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल

राउंड 3 के लिए 16 से 19 जुलाई तक अपने कॉलेज और कोर्स की पसंद जमा कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 21 से 23 जुलाई के बीच लॉगिन के जरिए सिक्योरिटी अमाउंट और काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी।

इस राउंड में अलॉट की गई सभी सीटें अपने आप फ़्रीज हो जाएंगी। इसके बाद, 21 से 24 जुलाईको शाम 6 बजे तक ज़िला हेल्प सेंटरों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवार 25 जुलाई तक अपनी सीट वापस ले सकेंगे।

Also readJEECUP Counselling 2026: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, दस्तावेज सत्यापन डेट

JEECUP Counselling 2026: राउंड 3 के लिए आवश्यक दस्तावेज

जीकप काउंसलिंग राउंड 3 रिपोर्टिंग प्रक्रिया के समय उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की जरूरत होगी-

  • जीकप 2026 का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड
  • सीट आवंटन पत्र
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड आदि)

सीट अलॉटमेंट के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। सीट का अलॉटमेंट जीकप रैंक, भरी गई पसंद, उपलब्धता और रिजर्वेशन के नियमों के आधार पर होगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट पर जाएं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications