JEECUP Counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 6 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, जानें रिपोर्टिंग तिथि
Santosh Kumar | August 25, 2025 | 04:08 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को 27 अगस्त से 1 सितंबर शाम 5 बजे तक सीट स्वीकृति शुल्क (3,000 रुपये) और काउंसलिंग शुल्क (250 रुपये) का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जीकप) द्वारा आयोजित यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2025 राउंड 6 का सीट आवंटन परिणाम कल, 26 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 6 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध होगा। इस राउंड में रिक्त सीटों को भरने के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज रात 11.59 बजे तक जारी रहेगी।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जीकप राउंड 6 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 21 अगस्त, 2025 से जारी है। इसके बाद उम्मीदवारों को 27 अगस्त से 1 सितंबर शाम 5 बजे तक सीट स्वीकृति शुल्क (3,000 रुपये) और काउंसलिंग शुल्क (250 रुपये) का भुगतान करना होगा।
JEECUP Counselling 2025: दस्तावेज सत्यापन 27 अगस्त से
इसके बाद, सभी आवंटित सीटें स्वतः ही फ़्रीज हो जाएंगी। जेईईसीयूपी राउंड 6 दस्तावेज सत्यापन 27 अगस्त से 1 सितंबर तक शाम 6 बजे तक जिला सहायता केंद्रों पर ऑफलाइन किया जाएगा। अंतिम शुल्क जमा 1 सितंबर को किया जाएगा।
राउंड 6 के लिए सीट वापसी की तिथि 2 सितंबर निर्धारित की गई है। जीकप विशेष काउंसलिंग में केवल वे ही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिन्होंने राउंड 5 तक किसी भी सीट पर प्रवेश नहीं लिया है या फिर सीट वापसी का विकल्प नहीं चुना है।
Also read JEECUP 2025 Counselling: जीकप काउंसलिंग राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
JEECUP 2025 Counselling: राउंड 6 सीट आवंटन प्रक्रिया
यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 6 सीट आवंटन परिणाम उम्मीदवारों की रैंक, भरी गई प्राथमिकताओं और उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा। प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को इस राउंड में भाग लेने की अनुमति दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने पहले से राउंड 5 तक दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें राउंड 6 में सीट आवंटन होने पर अपने दस्तावेज़ों का पुनः सत्यापन कराने की आवश्यकता नहीं है।
अभ्यर्थी विशेष काउंसलिंग में प्रदान की गई सीट वापसी सुविधा के माध्यम से सीट स्वीकृति शुल्क वापसी का विकल्प चुन सकेंगे। आवंटित संस्थान द्वारा अभ्यर्थियों को कक्षाओं के संचालन की सूचना उम्मीदवारों को एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
अगली खबर
]GATE 2026 Registration: आईआईटी गेट रजिस्ट्रेशन डेट बदलाव, अब 28 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें लास्ट डेट
गेट 2026 रजिस्ट्रेशन जो पहले 25 अगस्त, 2025 से शुरू होने वाला था, अब 28 अगस्त, 2025 से शुरू होगा। यह जानकारी गेट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जारी की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल