JEECUP Counselling 2026: जीकप काउंसलिंग राउंड 7 का सीट आवंटन रिजल्ट जारी, 5 से 8 सितंबर तक दस्तावेज सत्यापन
Santosh Kumar | September 3, 2026 | 06:34 PM IST | 1 min read
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के 7वें राउंड के लिए सिक्योरिटी और काउंसलिंग फीस 4 से 7 सितंबर तक ऑनलाइन लॉगिन के जरिए जमा की जा सकती है।
नई दिल्ली: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स के लिए काउंसलिंग के सातवें राउंड के सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। इस अतिरिक्त राउंड से कई उम्मीदवारों को अपनी पसंद के इंस्टिट्यूट और कोर्स में सीटें मिल गई होगी।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के 7वें राउंड के लिए सिक्योरिटी और काउंसलिंग फीस 4 से 7 सितंबर तक ऑनलाइन लॉगिन के जरिए जमा की जा सकती है। इस राउंड में सभी कैंडिडेट्स की सीट ऑटो-फ़्रीज हो जाएगी।
JEECUP Counselling 2026: सिक्योरिटी डिपॉजिट व काउंसलिंग फीस
फ्रिज हो चुके कैंडिडेट्स के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 5 से 8 सितंबर को शाम 6 बजे तक डिस्ट्रिक्ट हेल्प सेंटर्स पर होगा। यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 7वें राउंड में अलॉट हुई सीटों से नाम वापस लेने की प्रक्रिया 9 सितंबर को होगी।
जबकि राउंड-7 के लिए व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर तय की गई है। सीट अलॉटमेंट के बाद, कैंडिडेट्स को सिक्योरिटी डिपॉजिट और काउंसलिंग फीस मिलाकर कुल ₹3,250 जमा करने होंगे।
JEECUP Seat Allotment Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 7 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- पेज पर राउंड 7 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।
- यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 7 सीट अलॉटमेंट स्क्रीन पर दिखेगा।
- सीट अलॉटमेंट स्टेटस की जांच करें और डाउनलोड करें।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय मूल सर्टिफिकेट, फोटो, अलॉटमेंट लेटर और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट साथ ले जाना जरूरी है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या देरी होने पर एडमिशन रद्द हो सकता है। पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार