Trusted Source Image

GATE 2027: गेट आवेदन फॉर्म gate2027.iitm.ac.in पर जारी, आवेदन शुल्क, परीक्षा शेड्यूल जानें

Saurabh Pandey | September 2, 2026 | 06:01 PM IST | 2 mins read

गेट 2027 आवेदन GOAPS के जरिए ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं। उम्मीदवार तय कॉम्बिनेशन में से एक या अधिक से अधिक दो टेस्ट पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Back

GATE 2027 Syllabus (All Subjects)

Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.

Check Now
GATE 2027 का स्कोर रिजल्ट घोषित होने की तारीख से तीन साल तक मान्य रहेगा।(आधिकारिक वेबसाइट)
GATE 2027 का स्कोर रिजल्ट घोषित होने की तारीख से तीन साल तक मान्य रहेगा।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, बिना विलंब शुल्क के फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर, 2026 है।

गेट 2027 आवेदन GOAPS के जरिए ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं। उम्मीदवार तय कॉम्बिनेशन में से एक या अधिक से अधिक दो टेस्ट पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी मद्रास ने भारतीय नागरिकों के लिए DigiLocker रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य कर दिया है।

GATE 2027: पात्रता मानदंड

जो उम्मीदवार अभी किसी अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उससे ऊपर के साल में पढ़ाई कर रहे हैं, या जिन्होंने इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर/साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स/ह्यूमैनिटीज में सरकार से मान्यता प्राप्त कोई डिग्री प्रोग्राम पूरा कर लिया है, वे GATE 2027 में शामिल होने के योग्य हैं।

GATE 2027: आवेदन शुल्क

श्रेणी
नियमित अवधि
विस्तारित अवधि
महिला, एससी, एसटी, PwD
1000 रुपये
1500 रुपये
अन्य उम्मीदवार
2000 रुपये
2500 रुपये

GATE 2027: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।
  2. GOAPS पर क्लिक करें और फिर व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कम्युनिकेशन संबंधी जानकारी भरें।
  3. पंजीकरण पूरा करें, दस्तावेज अपलोड करें और भुगतान करें।
  4. अब आवेदन फॉर्म जमा करें और कंफर्मेशन पीडीएफ डाउनलोड करें।
  5. अंत में भरे हुए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट लें।

Also read MP Police Vacancy 2026: एमपी पुलिस में सूबेदार-एसआई के 507 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, 9 सितंबर से करें आवेदन

GATE 2027 Exam Dates: परीक्षा शेड्यूल

गेट परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को देशभर के 300 से अधिक शहरों में बनाए गए सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सेशन- सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 19 मार्च को जारी किया जाएगा।

GATE 2027 में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन (RA) का एक नया टेस्ट पेपर शुरू किया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि GATE 2027 से टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस (TF) पेपर, XE सेक्शनल पेपर (यानी, XE9: टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस) का हिस्सा होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications