JEECUP Application Form 2025: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा पंजीकरण तिथि फिर बढ़ी, 20 मई तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | May 15, 2025 | 06:52 PM IST | 1 min read
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई से 20 मई तक फिर शुरू की गई है।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने आज यानी 15 मई को यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब, इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर 20 मई तक जीकप 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इससे पहले, यूपीजेईई 2025 (पॉलिटेक्निक) आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई थी। वहीं, सबसे पहले यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 30 अप्रैल थी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2025 से ऑनलाइन माध्यम में शुरू है।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “छात्र हित एवं जनहित के दृष्टिगत ऑनलाइन आवेदन की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 10 मई, 2025 को विस्तारित करते हुए, 15 मई से 20 मई तक निर्धारित किए जाने का निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थियों द्वारा त्रुटि सुधार 20 मई को ही किया जाएगा।”
सामान्य वर्ग और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को जीकप एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने के लिए 300 रुपए तथा एससी व एसटी कैटेगरी के आवेदकों को 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा।
UPJEE (पॉलिटेक्निक) उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। अधिक जानकारी के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम काउंसिल (पॉलिटेक्निक) उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर जाएं।
UP Polytechnic JEECUP Online Form 2025: आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईईकप ऑनलाइन ऑवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध यूपी पॉलिटेक्निक आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट करें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]HP Board 10th Result 2025: एचपी बोर्ड 10वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए पंजीकरण hpbose.org पर शुरू, अंतिम तिथि जानें
एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को ऑनलाइन माध्यम में 1000 रुपए तथा पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा