JEECUP 2025 Registration: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जल्द; जानें पंजीकरण लिंक, पात्रता, फीस
Santosh Kumar | January 15, 2025 | 04:43 PM IST | 2 mins read
यूपी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल जीकप प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश जल्द ही यूपी के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए जीकप 2025 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। जीकप 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। योग्य छात्र अधिसूचना जारी होने के बाद आधिकारिक पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर जारी नोटिस देख सकेंगे।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
यूपी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल जीकप प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेईईसीयूपी 2025 आवेदन पत्र आज यानी 15 जनवरी को जारी किया जाएगा।
विभाग ने 2024 में राज्य के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम 13 दिसंबर 2023 को जारी कर दिया था। इसके साथ ही जीकप परीक्षा के लिए आवेदन 1 जनवरी 2024 से शुरू हो गए थे।
JEECUP 2025 Registration: जीकप 2025 पंजीकरण शुल्क
जेईईसीयूपी 2025 के लिए आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क 200 रुपये है। भुगतान नेट बैंकिंग के जरिए किया जाएगा।
बता दें कि जीकप परीक्षा पैटर्न प्रत्येक कोर्स के लिए अलग-अलग है। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्राधिकरण जीकप 2025 पात्रता मानदंड ऑनलाइन जारी करेगा।
Also read HP PAT Exam Date 2025: हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा तिथि घोषित, 18 मई को होगा एग्जाम
JEECUP 2025 Exam Date: पात्रता मानदंड
यूपी पॉलिटेक्निक पात्रता मानदंड में आयु, निवास और शैक्षिक योग्यता शामिल है। कोई भी उम्मीदवार जो 1 जुलाई 2025 तक 14 वर्ष से अधिक आयु का है, वह जीकप 2025 के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र है।
उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी उम्मीदवार परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के पात्र हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड के तहत स्कूलों से कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार भी जीकप 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
अंकन योजना के अनुसार, जेईईसीयूपी प्रश्न पत्र में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा का पाठ्यक्रम यूपी कक्षा 10, 11 और 12 के पाठ्यक्रम पर आधारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल