Trusted Source Image

JEECUP Application Form 2024 : यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा की तारीख घोषित; ऑनलाइन आवेदन 8 जनवरी से

Mithilesh Kumar | January 6, 2024 | 04:47 PM IST | 2 mins read

जेईईसीयूपी 2024 आवेदन पत्र jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध होगा। जीकप यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 16 से 22 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

जीकप 2024 आवेदन की आखिरी तिथि 29 फरवरी है। (तसवीर प्रतीकात्मक/पिक्सेल्स)
जीकप 2024 आवेदन की आखिरी तिथि 29 फरवरी है। (तसवीर प्रतीकात्मक/पिक्सेल्स)

नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) उत्तर प्रदेश द्वारा जीकप 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जीकप के लिए ऑनलाइन आवेदन jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से 8 जनवरी 2024 से शुरू होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी 2024 है।

जीकप 2024 की कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा 16 मार्च से 22 मार्च 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास उम्मीदवार यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (पॉलिटेक्निक) द्वारा 6 जनवरी को यूपीजेईई 2024 आवेदन पत्र की तारीख घोषित गई।

जीकप आवेदन 2024 तारीख

उम्मीदवार नीचे दी गई सूची में जेईईसीयूपी 2024 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं :

ईवेंट

तारीख

जीकप 2024 आवेदन आरंभ होने की तिथि

8 जनवरी 2024

जीकप आवेदन की अंतिम तिथि

29 फरवरी 2024

जीकप एडमिट कार्ड

10 मार्च 2024

जीकप 2024 परीक्षा तारीख

16 से 22 मार्च 2024

जीकप आंसर की से संबंधित आपत्तियां दर्ज कराने की तिथि

27 से 20 मार्च 2024

संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का रिजल्ट

8 अप्रैल 2024

तीन चरणों की ऑनलाइन काउंसिलिंग

25 मई 2024 से

सभी काउंसिलिंग/प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश की अंतिम तिथि

15 अगस्त 2024

जीकप के लिए आयु सीमा :

अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 1 जुलाई 2024 को 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। यानि 2024 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1.7.2010 या उसके पहले की होनी चाहिए।

जीकप के लिए आवेदन शुल्क :

ऑनलाइन आवेदन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा निर्धारित पंजीकरण शुल्क देना होगा। शुल्क अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 200 रुपये और अन्य के लिए 300 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। परीक्षार्थी को परीक्षा के लिए चार परीक्षा जनपद चुनने का विकल्प दिया जाएगा।

प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न :

जेईईसीयूपी पॉलिटेक्निक 2024 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा की अवधि 2:30 घंटे होगी। प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा का समय बाद में सूचित किया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को चार अंक दिये जायेंगे। कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

जीकप क्या है?

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) उत्तर प्रदेश को अंग्रेजी में Joint Entrance Examination Council (Polytechnic), Uttar Pradesh के नाम से जाना जाता है। इसका हिंदी में बोलचाल की भाषा में संक्षिप्त नाम जीकप (JEECUP) है। जीकप यूपी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 147 राजकीय, 18 अनुदानित और 1874 प्राइवेट पॉलिटेक्नक संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications