JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 10 मई तक करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 12, 2024 | 07:28 AM IST | 2 mins read
प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क 200 रुपये है।
नई दिल्ली: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो की तारीख 10 मई तक बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश अब तक आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं, वे तुरंत जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। इससे पहले जेईईसीयूपी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि विस्तार के बाद 4 मार्च थी।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। यह सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए है। एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क 200 रुपये है। भुगतान नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।
UP Polytechnic Entrance Exam: पात्रता मानदंड
जो छात्र किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं वे जेईईसीयूपी 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र हैं। साथ ही उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई 2024 को 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
उम्मीदवार ग्रुप ए, ग्रुप ई1, ई2, ग्रुप- बी, सी, डी, ई, एफ,जी,एच,आई,एल,के1-के8 पाठ्यक्रमों के लिए प्रत्येक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।। एक अभ्यर्थी अधिकतम 4 बार ही आवेदन कर सकता है।
JEECUP Registration 2024: ऐसे करें अप्लाई
छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से UP Polytechnic Entrance Exam 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- Homepage पर 'Online Application Form Submission for JEECUP - 2024' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां नीचे जाकर 'Fresh Candidate Registration' लिंक पर क्लिक कर Agree करें।
- पेज पर आवश्यक डीटेल दर्ज कर सबमिट करें।
- अब लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और इसकी हार्डकॉपी निकालकर रख लें।
UP Polytechnic Entrance Exam: परीक्षा पैटर्न
जेईईसीयूपी परीक्षा पैटर्न प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। अंकन योजना के अनुसार, जेईईसीयूपी प्रश्न पत्र में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक 2024 पाठ्यक्रम यूपी कक्षा 10, 11 और 12 के पाठ्यक्रम पर आधारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’