JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा पंजीकरण का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 4, 2024 | 10:48 AM IST | 2 mins read
यूपीजेईई उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। जिसे पास करना अनिवार्य है।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश की तरफ से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 (UPJEE 2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आज यानी 4 मार्च को बंद कर दी जाएगी। जिन पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक पॉलिटेक्निक फ्रवेश के लिए आवेदन न किया हो, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर जमा कर दें।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जेईईसीयूपी के लिए पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी 2024 तक थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 4 मार्च तक कर दिया गया। परिषद की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि इसके बाद अंतिम डेट आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, लिहाजा जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक मौका है।
UP Polytechnic Exam: परीक्षा तिथि
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 16 से 22 मार्च तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार परीक्षा का समय और शिफ्ट की सूचना परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। जीकप प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 10 मार्च को जारी किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
यूपी जेईई (पॉलिटेक्निक) 2024 आवेदन करने वाले सामान्य, अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को प्रति आवेदन 300 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को प्रति आवेदन 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा।
आयुसीमा
एंट्रेस टेस्ट के माध्यम से एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयुसीमा 1 जुलाई 2024 को 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी पाठ्यक्रम ग्रुप ए, ग्रुप E1,E2,ग्रुप- B,C,D,E,F,G,H,I,L,K1-K8 के लिए होने वाली परीक्षाओं में से प्रत्येक में आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी अधिकतम 4 ही आवेदन कर सकता है।
UP Polytechnic Entrance Exam: परीक्षा पैटर्न
जेईईसीयूपी परीक्षा पैटर्न प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अंकन योजना के अनुसार, जेईईसीयूपी प्रश्न पत्र में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक 2024 पाठ्यक्रम यूपी कक्षा 10, 11 और 12 के पाठ्यक्रम पर आधारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी