JEE Preparation App: जेईई मेन और एडवांस्ड 2025 परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क ऐप कौन से हैं?
Abhay Pratap Singh | January 8, 2025 | 03:03 PM IST | 3 mins read
ऑनलाइन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम - मेन 2025 की तैयारी के लिए स्मार्टफोन सबसे बेहतरीन उपकरणों में से एक है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) इंजीनियरिंग प्रोग्राम में दाखिला के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। जेईई मेन एंट्रेंस एग्जाम देश के सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। जेईई मेन में सफल उम्मीदवार एनआईटी/ आईआईआईटी/ सीएफआईटी और देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए पात्र होते हैं। जेईई मेन परीक्षा में उत्तीर्ण शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। वर्तमान में जेईई छात्रों को तैयारी के लिए सिर्फ पाठ्यपुस्तकों पर ही निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। जेईई मुख्य एंट्रेंस एग्जाम और जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए पाठ्यपुस्तकों के अलावा छात्र फ्री और फीस भुगतान के साथ ऑनलाइन क्लासेस ले सकते हैं। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे ऐप है जो छात्रों को निःशुल्क जेईई परीक्षा की तैयारी कराते हैं।
Best App for JEE Preparation Free: जेईई की तैयारी के लिए निःशुल्क ऐप
जेईई मेन एग्जाम प्रत्येक वर्ष दो सत्रों में जनवरी और अप्रैल महीने में आयोजित की जाती है। जेईई मेन 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अभी से जेईई परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। ऑनलाइन जेईई मेन 2025 की तैयारी के लिए स्मार्टफोन सबसे बेहतरीन उपकरणों में से एक है। जेईई अभ्यर्थी अपने एंड्रॉइड फोन में जेईई की तैयारी कराने वाले ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके जेईई परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को इंटरनेट की आवश्यकता होगी।
Best App for Chapter Wise Test for JEE: jee की तैयारी के लिए निःशुल्क app
एडटेक ऐप्स और कोचिंग संस्थानों के पोर्टलों के अलावा सरकार द्वारा शुरू किए गए एंड्रॉइड ऐप्स जैसे अभ्यास और स्वयं भी हैं जो उम्मीदवारों को उनकी तैयारी में आसानी कर सकते हैं। एडटेक ऐप्स और कोचिंग संस्थानों के पोर्टलों के अलावा सरकार द्वारा शुरू किए गए एंड्रॉइड ऐप्स जैसे अभ्यास और स्वयं की सहायता से उम्मीदवार आसानी से जेईई एंट्रेंस एग्जाम 2025 की तैयारी कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस लेख में जेईई की तैयारी के लिए निःशुल्क ऐप की जांच कर सकते हैं।
1) NTA Abhyas - एनटीए अभ्यास
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा विकसित नेशनल टेस्ट अभ्यास ऐप जेईई मेन और जेईई एडवांस की तैयारी के लिए एक उपयोगकर्ता-अनुकूल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। अभ्यास ऐप सभी छात्रों के लिए निःशुल्क है। अभ्यास ऐप उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा की तैयारी के लिए संबंधित संसाधन प्रदान करने के लिए बनाया गया है। अभ्यास ऐप में कई पूर्ण जेईई मेन मॉक टेस्ट और चैप्टर-वाइज टेस्ट शामिल हैं।
2) Melvano - मेल्वानो
मेलवानो ऐप एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एकीकृत शिक्षण मंच है, जिसे आईआईटी के पूर्व छात्रों ने बनाया है। इसमें आईआईटी शिक्षकों द्वारा बनाए गए वीडियो लेक्चर, प्रश्न-बैंक और टेस्ट पेपर शामिल हैं। मेल्वानो ऐप उच्च गुणवत्ता वाले और जेईई की तैयारी के लिए काफी मददगार है। ऐप में एक फ्रीमियम मॉडल है जहां बुनियादी सुविधाएं निःशुल्क हैं। वहीं, विशेष सुविधाओं को अनलॉक करने के लिए छात्रों को 3,000 रुपये प्रति वर्ष शुल्क का भुगतान करना होगा।
3) AskIITians - आस्कआईआईटियंस
जेईई मेन और जेईई एडवांस की तैयारी फ्री में करने के लिए AskIITians ऐप एक बेहतरीन ऐप है। AskIITian ऐप व्याख्यान वीडियो, टेस्ट पेपर और संदेह-समाधान सत्रों के साथ जटिल विषयों के बारे में छात्रों की समझ को बढ़ाने के लिए सुविधाएं प्रदान करता है। यह विज़ुअलाइजेशन विधियों और शॉर्टकट जैसी समस्या-समाधान तकनीकें भी प्रदान करता है। AskIITians के पास विभिन्न अध्ययन पैकेज हैं, जिनमें लाइव क्लास, सेल्फ-स्टडी, ऑनलाइन कोचिंग और छात्र की जरूरत के आधार पर सेब्जेक्ट-स्पेसिफिक पैकेज शामिल हैं।
4) Krakex - क्रैकेक्स
क्रैकेक्स, एक सेल्फ-स्टडी ऐप है, जिसका उपयोग छात्र जेईई की तैयारी के लिए कर सकते हैं। क्रैकेक्स ऐप छात्रों को जेईई की तैयारी के लिए सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराता है। ऐप में वीडियो व्याख्यान, पिछले वर्ष के प्रश्न (PYQ), चैप्टर-वाइज टेस्ट और अतिरिक्त संसाधन शामिल हैं। वेब और एंड्रॉइड डिवाइस दोनों पर उपलब्ध, जेईई के इच्छुक अभ्यर्थी इस ऐप को मुफ्त में डाउनलोड और उपयोग कर सकते हैं, ताकि आसानी से अपनी पढ़ाई का तरीका विकसित कर सकें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार