Santosh Kumar | April 17, 2025 | 01:11 PM IST | 2 mins read
जनवरी और अप्रैल में जेईई मेन 2025 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इस वर्ष जेईई मेन कट-ऑफ में मामूली वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2025 इंफॉर्मेशन ब्रोशर के अनुसार, सत्र 2 पेपर 1 परीक्षा का परिणाम आज यानी 17 अप्रैल को जारी कर सकती है। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी करेगी। इस बीच, उम्मीदवार जेईई मेन कटऑफ को लेकर चिंतित हैं। प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट को लेकर विवाद के बीच, यह संभव है कि जेईई मेन कटऑफ बढ़ जाए। इस लेख में, उम्मीदवार पिछले 5 वर्षों के जेईई मेन कटऑफ की जांच कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: CSAB 2026 Counselling CP | Free 1:1 Counselling | PYQs (Matrices & Determinants)
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India | Study Guide
दरअसल, जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2025 में विसंगति का मामला सामने आया है। छात्रों और विशेषज्ञों ने आंसर-की में कई गलतियों को लेकर चिंता जताई है। हालांकि, एनटीए ने विसंगति के दावों का खंडन किया है।
एनटीए ने 'एक्स' पर कहा कि अभी फाइनल आंसर की जारी नहीं की गई है। फाइनल आंसर की के आधार पर ही अभ्यर्थियों का स्कोर तय होगा। इसलिए मौजूदा आंसर की को देखकर कोई निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है।
छात्र और अभिभावक ने जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट पर भी सवाल उठाए हैं। कुछ उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों ने कहा है कि उन्होंने (छात्रों) उत्तरों को चिह्नित किया और आंसर तब सबमिट भी हुए लेकिन अब यह अनुत्तरित दिख रहा है।
जनवरी और अप्रैल में जेईई मेन 2025 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इस वर्ष जेईई मेन कट-ऑफ में मामूली वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में उम्मीदवारों की संख्या और कटऑफ में वृद्धि का संकेत है।
जेईई एडवांस्ड 2025 में बैठने के लिए क्वालिफाई करने के लिए जेईई मेन कट-ऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर, उम्मीदवारों की संख्या और समग्र प्रदर्शन जैसे पहलुओं पर आधारित होगा। एनटीए सेशन 2 रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी करेगी।
हाल के रुझानों के अनुसार, सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ 93-95 परसेंटाइल (85-90 अंक) रहने की उम्मीद है। ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए, यह 91-93 परसेंटाइल (80-85 अंक) रहने की उम्मीद है।
एससी श्रेणी के लिए कटऑफ 82-86 परसेंटाइल (50-65 अंक) और एसटी श्रेणी के लिए कटऑफ 73-80 परसेंटाइल रहने की उम्मीद है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 40-45 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
Also readJEE Mains Result 2025: जेईई मेन आंसर की में विसंगतियों के बावजूद क्या एनटीए घोषित कर देगा रिजल्ट?
जोसा द्वारा प्रवेश कटऑफ, जेईई मेन 2025 में भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों द्वारा आवश्यक न्यूनतम अंक हैं। उम्मीदवार नीचे एनटीए द्वारा पिछले 5 वर्षों के जेईई मेन कटऑफ की जांच कर सकते हैं-
वर्ग | जेईई मेन 2024 कटऑफ | जेईई मेन 2023 कटऑफ | जेईई मेन 2022 कटऑफ | जेईई मेन 2021 कटऑफ | जेईई मेन 2020 कटऑफ |
|---|---|---|---|---|---|
सामान्य | 93.2362181 | 90.7788642 | 88.4121383 | 87.8992241 | 90.3765335 |
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल | 79.6757881 | 73.6114227 | 67.0090297 | 68.0234447 | 72.8887969 |
अनुसूचित जाति | 60.0923182 | 51.9776027 | 43.0820954 | 46.8825338 | 50.1760245 |
अनुसूचित जनजाति | 46.697584 | 37.2348772 | 26.7771328 | 34.6728999 | 39.0696101 |
जनरल-ईडब्ल्यूएस | 81.3266412 | 75.6229025 | 63.1114141 | 66.2214845 | 70.2435518 |
जनरल-PwD | 0.00187 | 0.0013527 | 0.0031029 | 0.0096375 | 0.0618524 |
जेईई इंफॉर्मेशन ब्रोशर 2025 के मुताबिक एनटीए आज यानी 17 अप्रैल को जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट घोषित करेगा। जेईई मेन रिजल्ट 2025 एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
Santosh Kumar