JEE Main Paper 2 Result 2025: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट कब तक आएगा? अपेक्षित कटऑफ, टाइ-ब्रेकिंग नियम जानें
Abhay Pratap Singh | February 23, 2025 | 03:37 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 बीआर्क और जेईई मेन 2025 बीप्लानिंग के लिए पेपर 2ए और 2बी 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जल्द ही जनवरी 2025 सत्र के लिए जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। एनटीए की घोषणा के बाद जेईई परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन 2025 बीआर्क और जेईई मेन 2025 बीप्लानिंग के लिए पेपर 2ए और 2बी 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की गई थी। हाल ही में एनटीए ने जेईई मेन पेपर 2 आंसर की जारी की थी। उम्मीदवारों को 16 फरवरी तक जेईई प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।
एनटीए सत्र 1 के लिए जेईई मेन पेपर 2 फाइनल आंसर की के आधार पर जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2025 जारी करेगी। जेईई मेन पेपर 2 स्कोरकार्ड 2025 में नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, श्रेणी, राज्य पात्रता कोड, एनटीए स्कोर (जेईई मेन पर्सेंटाइल), विषयवार अंक, एआईआर और श्रेणी रैंक आदि विवरण शामिल होंगे।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी पेपर 2 के लिए जेईई मेन रैंक सूची की भी घोषणा करेगी। इसमें बीआर्क और बीप्लान के लिए जेईई मेन टॉपर्स के नाम अलग-अलग शामिल होंगे। जेईई मेन की अंतिम रैंक सूची अप्रैल सत्र के परिणामों की घोषणा के बाद ही जारी की जाएगी।
जेईई मेन पेपर 2 2025 ड्राइंग सेक्शन को छोड़कर ऑनलाइन आयोजित किया गया। जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर 2A में कुल 77 प्रश्न थे, जिनमें से 50 सामान्य योग्यता से, 25 गणित से और 2 ड्राइंग से थे। पेपर 2B में 50 प्रश्न सामान्य योग्यता से, 25 गणित से और 25 प्रश्न प्लानिंग से थे।
JEE Mains paper 2 cut-off 2025: अपेक्षित कटऑफ
श्रेणीवार अपेक्षित जेईई मेन पेपर 2 क्वालीफाइंग कट-ऑफ 2025 की जांच कर सकते हैं:
कैटेगरी : जेईई मेन पेपर 2 कटऑफ
अनारक्षित : 85-90
सामान्य-दिव्यांग : 5-10
ईडब्ल्यूएस : 70-75
ओबीसी-एनसीएल : 70-75
एससी : 50-55
एसटी : 35-40
JEE Main Paper 2 Result 2025: टाइ-ब्रेकिंग नियम
दो या दो से अधिक कैंडिडेट द्वारा समान एनटीए स्कोर प्राप्त करने पर टाईब्रेकिंग नियम लागू किया जाता है:
- गणित में एनटीए स्कोर, उसके बाद
- योग्यता परीक्षा में एनटीए स्कोर, उसके बाद
- ड्राइंग टेस्ट में एनटीए स्कोर, उसके बाद
- सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार को,
- गणित में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाला उम्मीदवार, उसके बाद
- योग्यता परीक्षण (भाग-II) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार
- इसके बाद भी यदि बराबरी बनी रहती है तो यदि बराबरी बनी रहती है तो अभ्यर्थियों को समान रैंक दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार