Abhay Pratap Singh | May 19, 2024 | 11:20 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 पेपर 2ए में सुलग्ना बसाक और मुथु आर और पेपर 2बी में कोलासानी साकेत प्रणव और अरुण राधाकृष्णन ने टॉप किया है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सत्र-2 बीआर्क, बीप्लानिंग के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) पेपर-2 परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। जेईई मेन 2024 पेपर 2ए और 2बी में दो-दो उम्मीदवारों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2024 सत्र-2 पेपर-2 बीआर्क में सुलग्ना बसाक और मुथु आर ने टॉप किया है। वहीं, जेईई मेन 2024 पेपर-2 बीप्लानिंग में कोलासानी साकेत प्रणव और अरुण राधाकृष्णन ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। जेईई मेन एग्जाम 2024 सत्र 2 में कुल 10,67,959 छात्र उपस्थित हुए थे।
मुथु आर और कोलासानी साकेत प्रणव ने पहले सत्र की जेईई मेन परीक्षा में भी टॉप किया था। जेईई मेन 2024 पेपर 2 सत्र 1 परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की गई थी। एनटीए ने परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले तीन उम्मीदवारों का जेईई मेन पेपर-2 रिजल्ट 2024 पर रोक लगा दी है।
एनटीए ने जेईई मुख्य पेपर 2 बीआर्क, बीप्लानिंग परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी कर दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रिजल्ट के साथ परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। इससे पहले, एनटीए ने 24 अप्रैल को जेईई मेन पेपर-1 बीई, बीटेक रिजल्ट जारी किया था।
जेईई मेन पेपर-2 बीआर्क में फीमेल कैंडिडेट सुलग्ना बसाक और मेल कैंडिडेट में मुथु आर ने टॉप किया। बीप्लानिंग के लिए पेपर 2बी में कोलासानी साकेत प्रणव और अरुण राधाकृष्णन ने मेल उम्मीदवारों में पहला स्थान हासिल किया, जबकि हिमांशी मिश्रा ने लड़कियों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
जेईई मेन 2024 पेपर 2 बीआर्क परीक्षा में श्रेणी-वार टॉपर्स लिस्ट नीचे सारणी में देख सकते हैं:
| कैटेगरी | टॉपर का नाम | राज्य | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
सामान्य | सुलग्ना बसाक | झारखंड | 100 |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस | यायावरं श्रवण राम | आंध्र प्रदेश | 99.96704 |
ओबीसी-एनसीएल | मुथु आर | तमिलनाडु | 100 |
अनुसूचित जाति | विवेकजीत दास | तेलंगाना | 99.94958 |
अनुसूचित जनजाति | बोडा प्रबंजन जादव, बनोथ रिथवाक | तेलंगाना | 99.87978 |
जेईई मेन 2024 पेपर 2 बीप्लान में श्रेणी-वार टॉपर्स लिस्ट नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
| कैटेगरी | टॉपर का नाम | राज्य | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|
सामान्य | अरुण राधाकृष्ण | कर्नाटक | 100 |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस | कोलासानि साकेत प्रणव | आंध्र प्रदेश | 100 |
ओबीसी-एनसीएल | नागुल प्रसाद सुब्रमणि वदिवेल, कलिगटला देवी प्रसाद | तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश | 99.99384 |
अनुसूचित जाति | अंकुश | उतार प्रदेश। | 99.91156 |
अनुसूचित जनजाति | जोनाथन सिंकम एम संगमा | तमिलनाडु | 99.06951 |
यूजीसी नेट प्रवेश परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh