Santosh Kumar | May 19, 2024 | 07:50 AM IST | 1 min read
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने पेपर 1 परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 को आयोजित की जबकि पेपर 2 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य पेपर 2 बी.आर्क, बी.प्लानिंग का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार अप्रैल सत्र के लिए पेपर 2 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। एनटीए ने रिजल्ट के साथ परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
परिणाम की जांच करने के लिए, परीक्षार्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड/जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने पेपर 1 परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 को आयोजित की जबकि पेपर 2 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
इससे पहले, एनटीए ने 24 अप्रैल को परीक्षा पेपर 1 बीई, बीटेक रिजल्ट जारी किया था। जेईई मेन परीक्षा 2024 सत्र 2 के लिए कुल 11,79,569 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 10,67,959 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके JEE Main Session 2 Paper 2 Result जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
यदि उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करने से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
इसके अलावा उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in को नियमित रूप से जांचने की भी सलाह दी जाती है। किसी भी अन्य अपडेट के लिए आप jeemain.nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।