Santosh Kumar | February 4, 2025 | 05:36 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन सत्र 1 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए जेईई मेन आंसर-की 2025 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की गई। जेईई मेन 2025 आंसर-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
एनटीए ने बीटेक/बीई के लिए पेपर 1, बीआर्क के लिए पेपर 2ए और बीप्लान के लिए पेपर 2बी की परीक्षा 284 भारतीय शहरों और 15 अन्य देशों के 598 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की। सत्र 1 की परीक्षा में कुल उपस्थिति 94.4% रही।
जेईई मेन सत्र 1 2025 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। एनटीए जेईई मेन आंसर-की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है।
एनटीए ने जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 2 दिन का समय दिया है। जो अभ्यर्थी आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे 6 फरवरी 2025 तक जेईई मेन आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं।
जेईई मेन आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को आंसर की में दिए गए प्रश्न आईडी और उत्तर को नोट करना होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन्स उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 1 का रिजल्ट 12 फरवरी, 2025 तक घोषित किया जाएगा। परीक्षा के लिए 13,78,232 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,00,273 परीक्षा में शामिल हुए।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। पात्र उम्मीदवार जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 25 फरवरी तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।