JEE Main 2024 April 9 Shift 2 Exam Analysis: जेईई मेन 9 अप्रैल एनालिसिस, फिजिक्स आसान और केमिस्ट्री रही मोडरेट
Abhay Pratap Singh | April 9, 2024 | 10:46 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 9 अप्रैल सेकेंड पाली की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को पेपर में पूछे गए प्रश्नों को विषयवार जांच लेना चाहिए।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) 9 अप्रैल शिफ्ट 2 पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई। बताया गया कि जेईई मेन 2024 जनवरी सत्र के पेपर की तुलना में जेईई मेन 9 अप्रैल सेकेंड शिफ्ट का पेपर मोडरेट स्तर का था।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials | 50 Most Asked Questions
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन 9 अप्रैल द्वितीय पाली के पेपर में तीनों सेक्शन में फिजिक्स सबसे आसान रही। वहीं, केमिस्ट्री का स्तर आसान से मोडरेट और गणित मध्यम से कठिन लेवल की रही। जेईई मेन 9 अप्रैल पाली 2 की परीक्षा में गणित के प्रश्न भौतिकी और रसायन विज्ञान के प्रश्नों की तुलना में अधिक कैलकुलेटिव और लंबे थे।
FIITJEE के अनुसार, जेईई मेन 9 अप्रैल शिफ्ट 2 पेपर और जेईई मेन 9 अप्रैल शिफ्ट 1 पेपर में कठिनाई स्तर का समान पाया गया। छात्रों ने बताया कि कुल मिलाकर यह पेपर तीनों सेक्शन में मध्यम स्तर का था। जेईई मेन 2024 9 अप्रैल द्वितीय पाली के प्रश्नपत्रों में किसी भी प्रकार की गलती नहीं पाई गई है।
फिजिक्स सेक्शन-
प्रश्नपत्र के तीनों सेक्शन में फिजिक्स आसान रही। लगभग सभी चैप्टर्स से प्रश्न पूछे गए। किनेमेटिक्स, गति के नियम, गुरुत्वाकर्षण, हीट एंड थर्मोडायनमिक, रोटेशनल मोशन , ऑप्टिक्श, विद्युत धारा, चुंबकत्व, विद्युतचुंबकीय प्रेरण, मॉडर्न फिजिक्स, परमाणु और नाभिक के चैप्टर से कुछ अच्छे प्रश्न थे। संख्यात्मक आधारित प्रश्न आसान थे।
केमिस्ट्री सेक्शन-
केमिस्ट्री सेक्शन आसान से मोडरेट लेवल की रही। फिजिकल केमिस्ट्री की तुलना में अकार्बनिक और कार्बनिक रसायन विज्ञान को अधिक महत्व दिया गया। अकार्बनिक रसायन विज्ञान में समन्वय यौगिक, पी-ब्लॉक, डी & एफ-ब्लॉक एलिमेंट्स एंड केमिकल बॉन्डिंग से प्रश्न थे। कुछ एनसीईआरटी पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे, जिससे छात्रों के लिए यह सेक्शन आसान हो गया।
गणित सेक्शन-
गणित सेक्शन की कठिनाई का स्तर मोडरेट से कठिन लेवल की थी। कुछ एमसीक्यू और संख्यात्मक आधारित प्रश्नों का कैलकुलेशन लंबा और कठिन था। निर्देशांक ज्यामिति में मिक्स्ड कॉन्सेप्ट क्वेश्चन के साथ कॉनिक सेक्शन से भी प्रश्न पूछे गए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी