Trusted Source Image

JEE Main 2026 Session 2 Result: जेईई मेन सेशन 2 बीई, बीटेक रिजल्ट आज jeemain.nta.nic.in पर होगा जारी

Saurabh Pandey | April 20, 2026 | 09:44 AM IST | 2 mins read

एनटीए ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि जेईई मेन 2026 सत्र 2 का परिणाम आज, 20 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। हालांकि, परिणाम जारी होने का सटीक समय अभी तक तय नहीं हुआ है। पिछले रुझानों के आधार पर, परिणाम आमतौर पर देर शाम या रात के समय घोषित किया जाता है।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
जेईई मेन 2026 परिणाम के साथ-साथ, एनटीए द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित किए जाने की संभावना है। (आधिकारिक वेबसाइट)
जेईई मेन 2026 परिणाम के साथ-साथ, एनटीए द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित किए जाने की संभावना है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2026 सत्र 2 का परिणाम 20 अप्रैल तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। जेईई मेन 2026 रिजल्ट में टॉपर्स की सूची, अखिल भारतीय रैंक (AIR), योग्यता कटऑफ, परसेंटाइल और परीक्षा संबंधी आंकड़े शामिल होंगे।

जेईई मेन 2026 सत्र 2 की परीक्षा 2 से 8 अप्रैल तक बीई और बीटेक परीक्षा के लिए आयोजित की गई थी, जबकि बीआर्क और बीप्लानिंग के प्रश्नपत्र 7 अप्रैल को देशभर के 304 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में फैले 566 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।

एनटीए ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि जेईई मेन 2026 सत्र 2 का परिणाम आज, 20 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। हालांकि, परिणाम जारी होने का सटीक समय अभी तक तय नहीं हुआ है। पिछले रुझानों के आधार पर, परिणाम आमतौर पर देर शाम या रात के समय घोषित किया जाता है।

jee main result 2026 session 2: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. अब "पब्लिक नोटिस" सेक्शन के अंतर्गत "जेईई मेन सत्र 2 बीई/बीटेक पेपर 1 परिणाम 2026" पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अब जेईई मेन 2026 रिजल्ट डाउनलोड करें और रिजल्ट सुरक्षित रखें।

JEE Main 2026 Session 2 Result: जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता

एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 सत्र 2 के परिणाम घोषित करने के बाद, जनवरी और अप्रैल दोनों सत्रों में शीर्ष 2.5 लाख जेईई उत्तीर्ण उम्मीदवार ही जेईई एडवांस्ड 2026 में बैठने के पात्र होंगे।

Also read JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज

JEE Main 2026 Session 2 Result: जेईई एडवांस्ड परीक्षा तिथि

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की 17 मई को जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का आयोजन करेगा, जो पेपर 1 और 2 के लिए दो शिफ्टों में होगी। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोएसएए) अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) के आधार पर आईआईटी, एनआईटी, आईआईटीआई और जीएफटीआई में बीटेक प्रवेश के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित करेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications