Trusted Source Image

JEE Main 2026: एमएनआईटी जयपुर में एडमिशन के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? संभावित कटऑफ परसेंटाइल

Saurabh Pandey | April 18, 2026 | 09:46 PM IST | 2 mins read

एमएनआईटी जयपुर के लिए आईआईटी जेईई मेन 2026 कटऑफ विभिन्न कारकों जैसे कि जेईई मेन 2026 का कठिनाई स्तर, उपलब्ध सीटों की कुल संख्या, उम्मीदवारों की कुल संख्या आदि का विश्लेषण करने के बाद जारी किया जाता है।

यदि आप कंप्यूटर साइंस चाहते हैं, तो 99.5 से ऊपर परसेंटाइल लाना ही सुरक्षित विकल्प है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यदि आप कंप्यूटर साइंस चाहते हैं, तो 99.5 से ऊपर परसेंटाइल लाना ही सुरक्षित विकल्प है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) जयपुर में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्रों के बीच हलचल शुरू हो गई है। देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में शुमार MNIT जयपुर में इस साल कंप्यूटर साइंस और ईसीई जैसी टॉप ब्रांचेज के लिए कटऑफ में बढ़त देखी जा सकती है। यदि आप भी इस प्रतिष्ठित कैंपस का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको न केवल 75% अंकों की पात्रता पूरी करनी होगी, बल्कि JEE Main में उच्च परसेंटाइल भी हासिल करना होगा।

आज हम इस विशेष खबर में विश्लेषण करेंगे कि 2026 में संस्थान की फीस क्या होगी और एडमिशन के लिए ओपनिंग-क्लोजिंग रैंक का क्या गणित रहने वाला है। आइए जानते हैं...

संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) एमएनआईटी जयपुर के लिए जेईई मेन 2026 का कटऑफ अपनी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी करेगा। एमएनआईटी जयपुर के लिए जेईई मेन कटऑफ संस्थान में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम रैंक है। प्राधिकरण जोसा काउंसलिंग के प्रत्येक चरण के बाद एमएनआईटी जयपुर कटऑफ 2026 जारी करेगा।

एमएनआईटी जयपुर के लिए आईआईटी जेईई मेन 2026 कटऑफ विभिन्न कारकों जैसे कि जेईई मेन 2026 का कठिनाई स्तर, उपलब्ध सीटों की कुल संख्या, उम्मीदवारों की कुल संख्या आदि का विश्लेषण करने के बाद जारी किया जाता है।

JEE Main 2026 MNIT Jaipur: संभावित कटऑफ परसेंटाइल

शाखा (Branch)
सुरक्षित परसेंटाइल (General)
अनुमानित मार्क्स (300 में से)
कंप्यूटर साइंस (CSE)
99.5 - 99.8+
210 - 230
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE)
99.1 - 99.3
185 - 200
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
98.6 - 98.9
165 - 180
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
98.0 - 98.4
155 - 170
सिविल, केमिकल इंजीनियरिंग
97.5 - 97.9
140 - 155

JEE Main 2026 MNIT Jaipur Fees Structure: अनुमानित शुल्क

शुल्क का प्रकार
अनुमानित राशि (प्रति सेमेस्टर)
ट्यूशन फीस (जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस)
62,500 रुपये
अन्य संस्थान शुल्क
20,000 - 25,000 रुपये
हॉस्टल और मेस फीस
35,000 - 45,000 रुपये

JEE Main 2026 MNIT Jaipur Fees Structure: फीस में छूट

  1. 100% ट्यूशन फीस माफ - एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी छात्र और वे छात्र जिनकी पारिवारिक आय 1 लाख रुपये से कम है।
  2. 2/3 ट्यूशन फीस माफ - उन छात्रों के लिए जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख से 5 लाख रुपये के बीच है।

Also read JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें

JEE Main 2026 MNIT Jaipur: पात्रता मानदंड

  1. एमएनआईटी जयपुर में बीटेक प्रवेश के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा (10+2) भौतिकी (Physics), गणित (Mathematics) और रसायन विज्ञान/जीव विज्ञान/बायो-टेक्नोलॉजी में से किसी एक विषय के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  2. न्यूनतम अंक- सामान्य (General), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 12वीं में कम से कम 75% अंक होने चाहिए। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 65% है।
  3. एमएनआईटी जयपुर में केवल JEE Main के स्कोर और रैंक के आधार पर ही प्रवेश मिलता है।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications