JEE Main Final Answer Key 2025 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की पेपर 1 के लिए nta.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | April 17, 2025 | 06:30 PM IST | 2 mins read
पेपर-1 (बीई/बीटेक) के लिए जेईई मेन सत्र 2 अंतिम उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 17 अप्रैल को सत्र 2 पेपर 1 के लिए जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जेईई मेन अप्रैल 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 सेशन 2 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
पेपर-1 (बीई/बीटेक) के लिए जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 सेशन 2 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है। जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम 2025 में 2 से 8 अप्रैल तक की परीक्षा तिथि में उपस्थित हुए कैंडिडेट जेईई मेन 2025 अंतिम उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2025 के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जेईई मेन 2025 सत्र 2 की अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की है। पेपर 1 (बीई, बीटेक) के लिए जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा 2, 4, 5, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
अप्रैल 2025 सत्र के लिए जेईई मेन फाइनल आंसर की पीडीएफ में कैंडिडेट परीक्षा तिथि, परीक्षा पाली, परीक्षा का स्थान, विषय, क्वेश्चन आईडी और करेक्ट ऑप्शन आईडी जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा अब जल्द ही जेईई मेन रिजल्ट 2025 सेशन 2 घोषित किया जाएगा।
जेईई मेन सेशन 2 2025 परिणाम में सफल होने वाले उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। सत्र 2 जेईई मेन 2025 परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट और अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट को जेईई मेन की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JEE Main 2025 Final Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की’ लिंक पर क्लिक करें।
- जेईई मेन सेशन 2 अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ एक नए पेज पर ओपन होगी।
- कैंडिडेट जेईई मेन फाइनल आंसर की जांचें और संभावित अंकों की गणना करें।
अगली खबर
]NIT Rourkela: एनआईटी राउरकेला का एएनआरएफ-पीएआईआर कार्यक्रम के तहत हब संस्थान के रूप में किया गया चयन
हब-एंड-स्पोक मॉडल साझा अनुसंधान अवसंरचना, संयुक्त सम्मेलनों और कार्यशालाओं, व्यावहारिक प्रशिक्षण, संकाय विकास और उन्नत विशेषज्ञता तक पहुंच के माध्यम से संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा