JEE Mains 2025 Session 2 Schedule: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम शेड्यूल nta.ac.in पर जारी; परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू
Abhay Pratap Singh | March 10, 2025 | 03:25 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड प्रवेश परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 10 मार्च को अप्रैल 2025 सत्र के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Mains 2025) परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एनटीए जेईई मेन एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। परीक्षा एजेंसी एनटीए ने नोटिस में कहा कि, जेईई मेन 2025 सत्र 2 का आयोजन पूरे देश के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में स्थित केंद्रों पर किया जाएगा।
अप्रैल 2025 सेशन जेईई मेन एग्जाम पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए 2, 3, 4 और 7 अप्रैल को दो शिफ्ट में तथा 8 अप्रैल को एक शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन 2025 सेशन 2 एग्जाम पेपर 2ए (बीआर्क), पेपर 2बी (बीप्लानिंग) और पेपर 2ए एंड 2बी (बीआर्क & बीप्लानिंग) दोनों के लिए एक पाली में कराया जाएगा।
जेईई मेन 2025 सूचना बुलेटिन के अनुसार, जेईई मेन सत्र 2 शहर सूचना पर्ची 2025 मार्च के दूसरे सप्ताह में तथा जेईई मेन 2025 सेशन 2 एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 3 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट एनटीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
JEE Mains 2025 Exam Date Session 2: जेईई मेन परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में जेईई मेन 2025 परीक्षा तिथि और समय की जांच कर सकते हैं:
| जेईई मेन परीक्षा तिथि | पेपर |
परीक्षा पाली
|
परीक्षा का समय |
|---|---|---|---|
| 2, 3, 4, 7 अप्रैल, 2025 | पेपर 1 (बीई/बीटेक) | प्रथम पाली | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
| द्वितीय पाली | दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक | ||
| 8 अप्रैल, 2025 | पेपर 1 (बीई/बीटेक) | द्वितीय पाली |
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
|
| 9 अप्रैल, 2025 |
पेपर 2ए (बीआर्क),
पेपर 2बी (बीप्लानिंग), पेपर 2ए एंड 2बी (बीआर्क & बीप्लानिंग) |
प्रथम पाली | सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा