JEE Main 2025: जेईई मेन पंजीकरण jeemain.nta.ac.in पर शुरू, जानें परीक्षा तिथि, आवेदन शुल्क; एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | October 28, 2024 | 06:39 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सत्र 1 जनवरी 2025 में और सत्र 2 अप्रैल 2025 में होगा। छात्र किसी एक या दोनों सत्रों के लिए आवेदन पत्र भरने का विकल्प चुन सकते हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 28 अक्टूबर से शुरू कर दी है। जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 22 नवबंर 2024 तक है।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन 2025 के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की आखिरी तारीख भी 22 नवंबर तक है। एनटीए जनवरी के पहले सप्ताह में परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगी
JEE Main 2025: आयुसीमा
जेईई मेन 2025 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जिन अभ्यर्थियों ने 2023, 2024 में अपनी कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, या 2025 में परीक्षा देने वाले हैं,वे भी पात्र होंगे।
JEE Main 2025: परीक्षा तिथि
जेईई मेन 2025 परीक्षा 22 जनवरी से 31 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
JEE Main 2025: 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, असामी, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, उड़िया, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू शामिल हैं।
JEE Main 2025: मार्किंग स्कीम
जेईई मेन 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है, जबकि अनुत्तरित प्रश्नों के लिए न ही कोई अंक दिया जाता है और न ही काटा जाता है।
JEE Main 2025: रिजल्ट
जेईई मेन 2025 परीक्षा का रिजल्ट 12 फरवरी को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Main 2025: जेईई मेन सिलेबस
जेईई (मेन) में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) एनआईटी, आईआईआईटी, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई), भाग लेने वाली राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित/मान्यता प्राप्त संस्थानों/विश्वविद्यालयों में स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों (बी.ई./बी.टेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। यह जेईई (एडवांस्ड) के लिए एक पात्रता परीक्षा भी है, जो आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
जेईई (मेन) का पेपर 2 देश में बी.आर्क और बी.प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने 2019 से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) आयोजित करने की जिम्मेदारी एनटीए को दी है।
JEE Main 2025: हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को जेईई (मुख्य) 2025 के लिए आवेदन करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है। जेईई (मेन) 2025 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in और https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी