JEE Main 2025 Admit Card: एनटीए ने अयोध्या परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों के लिए जारी किए नए एडमिट कार्ड
Santosh Kumar | January 27, 2025 | 05:26 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अयोध्या परीक्षा केंद्र के उम्मीदवारों के लिए 28, 29 और 30 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अपने अपडेटेड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 22, 23 और 24 जनवरी को जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। एनटीए ने 24 जनवरी को अयोध्या परीक्षा केंद्र को बदलकर नए केंद्र पर परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी।
JEE Main 2025 Admit Card: महाकुंभ के चलते केंद्र में बदलाव
जारी नोटिस के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा था कि कई अभ्यर्थियों ने 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई व्यक्त की है।
इसके चलते एनटीए ने इन तिथियों पर प्रयागराज के केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को नजदीकी शहर वाराणसी के केंद्रों पर स्थानांतरित कर दिया है। अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड और बारकोड उपलब्ध हो।
JEE Main Admit Card 2025: जेईई परीक्षा के लिए नया सेंटर
इस संबंध में आज यानी 27 जनवरी को एनटीए ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर उम्मीदवारों के नए एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा की है। एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कर रहा है।
एनटीए ने कहा है कि इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, तुलसी नगर, अयोध्या के उम्मीदवार अपना केंद्र बदलकर एसआरएस डिजिटल टेक्नोलॉजी, कौशलपुरी कॉलोनी पर जाएं और तय तारीख को वहीं से परीक्षा दें।
जेईई मेन 2025 सत्र 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन एडमिट कार्ड 28, 29 और 30 जनवरी की परीक्षा के लिए jeemain.nta.nic.in पर जारी
जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल