Saurabh Pandey | March 7, 2024 | 09:41 AM IST | 2 mins read
एनटीए की तरफ से जेईई मेन सेशन 2 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 4 मार्च को पूरी की जा चुकी है। अब अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया चल रही है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए आवेदन सुधार की विंडो खोली है। अभ्यर्थी अपने आवेदन में यदि कुछ गलत हो गया है, तो उसमें सुधार कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार करने का आज यानी 7 मार्च 2024 आखिरी दिन है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में आखिरी समय से पहले सुधार कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में 7 मार्च 2024 (रात 11:50 बजे तक) तक सुधार कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से किया जाएगा।
जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक देशभर के 291 शहरों में बनाए गए करीब 544 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जेईई मेन सेशन-2 प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी।
जेईई मेन सेशन 2 पंजीकरण की अंतिम तिथि को 4 मार्च तक आगे बढ़ाया गया था। एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जेईई मेन सेशन 2 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 02 मार्च तक पब्लिक नोटिस में थी। इस बीच कई उम्मीदवारों से संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण विंडो का विस्तार करने के लिए कुछ अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे हैं।
उम्मीदवारों का कहना है कि वे जेईई मेन सेशन 2 के लिए विभिन्न अपरिहार्य कारणों से अपना पंजीकरण 2 मार्च तक पूरा नहीं कर सके। लिहाजा अभ्यर्थियों की मांग और उनके हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए पंजीकरण का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की तरफ से जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इससे पहले एनटीए ने जेईई मेन पेपर 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
जेईई मेन 2024 सेशन 1 पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 24 जनवरी को आयोजित किया गया था। सेशन 1 में जेईई मेन पेपर 2 की परीक्षा 400 अंकों के लिए आयोजित की गई थी। जेईई मेन बीआर्क और बीप्लानिंग पेपर के प्रश्न पत्र में तीन खंड थे। गणित और योग्यता परीक्षा दोनों पेपरों के लिए सामान्य थी और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती थी। हालाँकि, बीआर्क पेपर का ड्राइंग टेस्ट पेन-पेपर आधारित था और बीप्लानिंग पेपर में योजना-आधारित प्रश्न शामिल थे।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 एप्लीकेशन प्रोसेस 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी। जेईई मेन सत्र-2 हाल टिकट एग्जाम से तीन दिन पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।
Abhay Pratap Singh