JEE Main 2024 January 31 Exam Analysis: जेईई मेन शिफ्ट 1 विश्लेषण, भौतिकी, गणित की तुलना में केमिस्ट्री आसान
Santosh Kumar | January 31, 2024 | 01:21 PM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2024 के लिए पेपर 1 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2024 के लिए पेपर 1 आज यानी 31 जनवरी को आयोजित किया गया। बी.ई./बी.टेक के लिए परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। छात्रों को इस पेपर का कठिनाई स्तर मध्यम लगा। परीक्षा देने वाले छात्रों के अनुसार, रसायन विज्ञान अनुभाग के अधिकांश प्रश्न भौतिकी और गणित की तुलना में आसान थे।
एनटीए जेईई मेन्स 2024 बी.टेक पेपर 1 कुल 300 अंकों के लिए आयोजित किया गया था। पहली पाली में बीई, बीटेक के लिए कुल 90 प्रश्न पूछे गए। गणित, रसायन विज्ञान और भौतिकी के लिए सेक्शन ए में 20 प्रश्न और सेक्शन बी में 10 प्रश्न थे। जिसमें अभ्यर्थियों को 75 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य था।
उम्मीदवारों ने कॅरियर्स360 से बात करते हुए कहा कि जेईई मेन 31 जनवरी शिफ्ट 1 का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन था। छात्रों के मुताबिक, रसायन विज्ञान में अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी कक्षा 12वीं से पूछे गए थे। जबकि भौतिकी अनुभाग में अधिक फॉर्मूला-आधारित प्रश्न थे और रसायन विज्ञान ज्यादातर सिद्धांत-आधारित था। वहीं गणित आसान से मध्यम स्तर का था। इसमें कॉनिक सेक्शन और कैलकुलस के अध्यायों को महत्व दिया गया था।
JEE Main 2024- जनवरी 31 शिफ्ट 1 परीक्षा विश्लेषण
|
सेक्शन |
जेईई मेन अनुभाग-वार कठिनाई |
|
भौतिक विज्ञान |
मध्यम |
|
रसायन विज्ञान |
आसान |
|
गणित |
मध्यम से कठिन |
आकाश बायजस के अनुसार, रसायन विज्ञान में अधिकांश प्रश्न सैद्धांतिक थे, जिनमें अधिकांश प्रश्न कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन विज्ञान से पूछे गए थे। भौतिकी में छात्रों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार (JEE Main 2024 Exam Analysis) कठिनाई का स्तर मध्यम था। वहीं आकाश बायजस के मुताबिक गणित का पेपर कठिन था। पेपर में कैलकुलस के प्रश्न प्रमुख थे।
कुल मिलाकर, औसत छात्रों को अकार्बनिक रसायन विज्ञान के कारण गणित कठिन और रसायन विज्ञान भ्रमित करने वाला लगा। छात्रों के एक बड़े वर्ग के अनुसार कठिनाई का स्तर, भौतिकी, गणित की तुलना में रसायन विज्ञान आसान था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम