JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस आईआईटी बीटेक में प्रवेश के लिए संभावित कट-ऑफ और योग्यता अंक जानें
Abhay Pratap Singh | May 27, 2024 | 08:38 AM IST | 1 min read
आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य जीएफटीआई के बीटेक प्रोग्राम में छात्रों को JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन 26 मई को सीबीटी मोड में किया गया था। JEE एडवांस एग्जाम 2024 एनालिसिस के अनुसार, छात्रों को पेपर-1 की तुलना में पेपर-2 कठिन लगा।
न्यूनतम JEE एडवांस कट-ऑफ 2024 स्कोर प्राप्त करने वाले उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग 2024 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। जेईई एडवांस स्कोर के माध्यम से योग्य छात्रों को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) के बीटेक (BTech) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन 2024 कट-ऑफ 93.2362181 थी। वहीं, इस साल कुल 97,351 छात्रों ने क्वालीफाइंग कट-ऑफ हासिल की है। जेईई मेन में शीर्ष 2.5 लाख रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस्ड 2024 एग्जाम में शामिल हुए।
Also read JEE Advanced 2024 Shift 2 Analysis: जेईई एडवांस शिफ्ट 2 एनालिसिस, गणित सेक्शन रहा कठिन
आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (GFTIs) में संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण 2024 (JoSAA 2024) काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को सीट आवंटित की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2024 उत्तीर्ण करने वाले छात्र आईआईटी में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
JEE Advanced Expected cut-off 2024: संभावित कट-ऑफ
श्रेणी-वार जेईई एडवांस्ड 2024 कट-ऑफ और प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए संभावित न्यूनतम अंक नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार देख सकते हैं:
| रैंक सूची |
न्यूनतम कुल अंक 2024 |
न्यूनतम कुल अंक 2023 |
न्यूनतम कुल अंक 2022 |
|---|---|---|---|
|
कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) |
85-90 |
86 |
55 |
|
ओबीसी-एनसीएल रैंक लिस्ट |
75-80 |
77 |
50 |
|
GEN-EWS रैंक सूची |
75-80 |
77 |
50 |
|
एससी रैंक सूची |
45-50 |
43 |
28 |
|
एसटी रैंक सूची |
45-50 |
43 |
28 |
|
कॉमन-PwD रैंक सूची (CRL-PwD) |
45-50 |
43 |
28 |
|
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक लिस्ट |
45-50 |
43 |
28 |
|
GEN-EWS-PwD रैंक सूची |
45-50 |
43 |
28 |
|
एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
45-50 |
43 |
28 |
|
एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
45-50 |
43 |
28 |
|
प्रारंभिक पाठ्यक्रम (पीसी) रैंक लिस्ट |
20-25 |
22 |
14 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा