JEE Advanced 2025: आईआईटी कानपुर के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
Abhay Pratap Singh | December 24, 2024 | 06:52 PM IST | 3 mins read
इंटरमीडिएट परीक्षा में 75% अंक और जेईई मेन व जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आईआईटी कानपुर के बीटेक कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) के लिए सूचना विवरणिका जारी कर दी गई है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही आईआईटी कानपुर में इंजीनियरिंग प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं। जेईई एडवांस 2025 ब्रोशर के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 अप्रैल से 5 मई, 2025 तक और जेईई एडवांस्ड एग्जाम 18 मई को आयोजित की जाएगी। इस लेख में आईआईटी कानपुर में प्रवेश के लिए, कटऑफ, एलिजिबिलिटी और कंप्लीट शेड्यूल की जांच कर सकते हैं।
देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) का नाम शामिल है। भारत में आईआईटी कॉलेजों की कुल संख्या 23 है। देश के इन आईआईटी संस्थानों से बीटेक प्रोग्राम में दाखिला लेना इंजीनियरिंग के हर छात्र का सपना होता है। वर्तमान में किसी भी इच्छुक उम्मीदवार को आईआईटी कानपुर में इंजीनियरिंग प्रोग्राम में सीट पाने के लिए दो परीक्षाओं- जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड में शामिल होना पड़ता है। जेईई मेन में शीर्ष 2.5 लाख रैंक लाने वाले छात्र ही जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं।
IIT Kanpur Btech Admission 2024-25: आवश्यक स्कोर
आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) कार्यक्रम के लिए आवेदकों को पात्र होने के लिए आम तौर पर 280 और 300+ के बीच स्कोर की आवश्यकता होती है। वहीं, सीएसई के लिए लक्ष्य रखने वाले सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए कट-ऑफ रैंक 120 और 250 के बीच होती है। जिन उम्मीदवारों की जेईई आईआईटी कानपुर कटऑफ 2025 रैंक बराबर या उससे अधिक है, उन्हें संस्थान में प्रवेश दिया जाता है। आईआईटी कानपुर में प्रवेश पाने के लिए जेईई एडवांस्ड में आवश्यक अंक हर साल बदलते रहते हैं और कई कारकों जैसे उम्मीदवार की श्रेणी, चुनी गई शाखा और परीक्षा का कठिनाई स्तर पर निर्भर करते हैं।
JEE Advanced 2025 Date: अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम अंक
जेईई एडवांस 2025 पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग के लिए 35%, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 31.5% और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 17.5% हैं। इसके अलावा, जेईई एडवांस प्रवेश के लिए न्यूनतम अंक जोसा कटऑफ पर आधारित होंगे।
आईआईटी कानपुर में बीटेक प्रोग्राम के तहत उम्मीदवार एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, जैविक विज्ञान और जैव-इंजीनियरिंग, रासायनिक इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सामग्री विज्ञान एवं इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं।
Also read JEE Advanced 2025: आईआईटी दिल्ली के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
JEE Advanced 2025 Exam Date: अपेक्षित जेईई एडवांस्ड कट ऑफ आईआईटी कानपुर 2025
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में आईआईटी कानपुर के लिए अपेक्षित जेईई एडवांस्ड 2025 कटऑफ की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | पर्सेंटाइल | परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट |
|---|---|---|
| जनरल | 100.0000000 से 93.2362181 तक | 97,351 |
| जनरल-पीडब्ल्यूडी | 93.2041331 से 93.2418700 तक | 3,973 |
| ईडब्ल्यूएस | 81.3266412 से 93.2312696 तक | 25,029 |
| ओबीसी-एनसीएल | 79.6757881 से 93.2312696 तक | 67,570 |
| एससी | 60.0923182 से 93.2312696 तक | 37,581 |
| एसटी | 46.6975840 से 93.2312696 तक | 18,780 |
IIT Kanpur JEE Advanced Cutoff 2024: सामान्य वर्ग के लिए कितने अंक चाहिए?
आईआईटी कानपुर के लिए जेईई एडवांस्ड में सामान्य श्रेणी के लिए कितने अंक चाहिए? उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में इसकी जांच कर सकते हैं:
| पाठ्यक्रम | क्लोजिंग रैंक | मार्क्स |
|---|---|---|
|
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (4 वर्ष, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
|
3495 |
184+
|
| बायोलॉजिकल साइंस एंड बायोइंजीनियरिंग (4 वर्ष, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 6791 | 163+ |
| केमिकल इंजीनियरिंग (4 वर्ष, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 3903 | 178+ |
| केमिस्ट्री (4 वर्ष, बैचलर ऑफ साइंस) | 10037 | 145+ |
| सिविल इंजीनियरिंग (4 वर्ष, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 5676 | 169+ |
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (4 वर्ष, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 248 | 270+ |
| अर्थ साइंस (4 वर्ष, बैचलर ऑफ साइंस) | 9550 | 143+ |
| इकोनॉमिक्स (4 वर्ष, बैचलर ऑफ साइंस) | 2993 | 189+ |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (4 वर्ष, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 1257 | 223+ |
| मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग (4 वर्ष, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 5791 | 169+ |
| मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग (4 वर्ष, बैचलर ऑफ साइंस) | 926 | 249+ |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग (4 वर्ष, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 2736 | 188+ |
| फिजिक्स (4 वर्ष, बैचलर ऑफ साइंस) | 4609 | 180+ |
| स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस (4 वर्ष, बैचलर ऑफ साइंस) | 990 | 249+ |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा
- Nobel Prize in Economics 2025: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
- भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
- Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, 10 दिसंबर को समारोह
- Nobel Prize in Chemistry 2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम याघी को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज
- Nobel Prize in Physics 2025: जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को मिला भौतिकी का नोबेल प्राइज
- CAT 2025: कैट परीक्षा 30 नवंबर को 3 पाली में; 2 महीने में कैसे करें तैयारी? जानें एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया
- UP News: यूपी में वजीफा से वंचित 5 लाख से अधिक छात्रों को दिवाली से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने कहा
- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट