Abhay Pratap Singh | May 26, 2025 | 08:28 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस प्रोविजनल आंसर की 2025 आपत्ति विंडो लॉगिन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से कल यानी 27 मई (शाम 5 बजे) को जेईई एडवांस प्रोविजनल आंसर की 2025 के लिए ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
जेईई एडवांस प्रोविजनल आंसर की 2025 आपत्ति विंडो लॉगिन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जो कैंडिडेट जेईई एडवांस प्रारंभिक उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे शुल्क का भुगतान करके और आवश्यक दस्तावेज जमा करके उत्तरों के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञ द्वारा समीक्षा के बाद जेईई एडवांस फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। जेईई एडवांस रिजल्ट की घोषणा अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर 2 जून को की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके जेईई आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
आईआईटी कानपुर आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 2025 के लिए 2 जून को सुबह 10 बजे से 3 जून को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण आयोजित करेगा। जोसा 3 जून (शाम 5 बजे) को आईआईटी और एनआईटी+ पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा।
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 का आयोजन 5 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा और परिणाम 8 जून को शाम 5 बजे जारी होगा। इस वर्ष जेईई एडवांस 2025 के लिए कुल 187223 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।