JEE Advanced 2024 Result: आईआईटी मद्रास कल घोषित करेगा जेईई एडवांस्ड रिजल्ट, काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जून से
Santosh Kumar | June 8, 2024 | 07:44 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी मद्रास) कल यानी 9 जून को जेईई एडवांस्ड 2024 पेपर 1 और पेपर 2 रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में भी दी गई है।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
जेईई एडवांस्ड 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। जेईई एडवांस्ड 2024 स्कोरकार्ड में आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उम्मीदवार के अंक, कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) और कैटेगरी रैंक लिस्ट शामिल होगी।
इसके अलावा, प्राधिकरण आईआईटी जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणामों के साथ जेईई एडवांस्ड टॉपर सूची जारी करेगा। बता दें कि आईआईटी मद्रास ने 26 मई, 2024 को जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के अंक बनाम रैंक जानने के लिए परिणाम देख सकते हैं ताकि यह पता चल सके कि परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उन्हें कौन सी रैंक दी जाती है।
JEE Advanced 2024 Result: जोसा काउंसलिंग 2024 आवेदन तिथि
जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को आईआईटी में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग 2024 में भाग लेना होगा। जोसा काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन विंडो शेड्यूल के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर 10 जून को खोली जाएगी।
आईआईटी मद्रास जेईई एडवांस्ड 2024 फाइनल आंसर-की 9 जून को रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। संस्थान ने इससे पहले 2 जून को जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। उत्तर कुंजी को 3 जून तक चुनौती दी गई थी, जिसके आधार पर अब रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
JEE Advanced 2024 Result Link: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से JEE Advanced Result 2024 जारी होने के बाद आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, JEE Advanced Result Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या, जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करें।
- JEE Advanced 2024 Scorecard स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक, रैंक जांचें और परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच