Saurabh Pandey | June 5, 2025 | 07:52 AM IST | 1 min read
जेएसी ने 11 फरवरी से 4 मार्च तक झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी, जबकि 31 मई को विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए जेएसी इंटर परिणाम घोषित किए थे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) आज यानी 5 जून दोपहर 2 बजे झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करेगी। जेएसी इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपने अंक देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: JAC Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट की घोषणा सबसे पहले दोपहर 2 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोपहर 2:15 बजे आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर छात्रों को स्कोरकार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
जेएसी 12वीं कला संकाय के स्कोरकार्ड में बोर्ड का नाम, छात्र, पिता, माता, रोल नंबर, रोल कोड, संकाय का नाम, विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, ग्रेड और योग्यता की स्थिति जैसे विवरण शामिल होंगे।
मार्किंग स्कीम के अनुसार, छात्रों को जेएसी 12वीं कला संकाय की परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट 31 मई 2025 को जारी किए जा चुके हैं और अब आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जेएसी 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
Santosh Kumar