JAC 10th,12th Results 2024: झारखंड बोर्ड मैट्रिक-इंटरमीडिएट रिजल्ट अपडेट, जानें कब तक जारी होंगे नतीजे
Saurabh Pandey | April 15, 2024 | 05:37 PM IST | 2 mins read
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं। मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक हुई, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक हुई।
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की तरफ से झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के नतीजे जारी होने वाले हैं। झारखंड बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharhand.gov.in, jharresults.nic.in पर जारी होने के बाद देख सकेंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स और झारखंड एकेडमिक काउंसिल के एक अधिकारी के मुताबिक झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 20 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है। जेएसी की तरफ से इसके लिए तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट में अभी समय लग सकता है।
परीक्षार्थियों की संख्या
इस वर्ष झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 7.6 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 4.2 लाख से अधिक ने कक्षा 10 की परीक्षा दी थी और 3.4 लाख ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।
दो पाली में हुई थी परीक्षा
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं। मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक हुई, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक हुई।
इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की गईं थीं। परीक्षा में शामिल छात्रों के मार्क्स फाइल को तैयार करने में इस बार बोर्ड उच्च तकनीक की मदद ले रहा है।
जेएसी सचिव के मुताबिक अभी कुछ जिलों में इंटरमीडिएट की कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा नहीं हो सका है। इस वजह से इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी करने में देरी हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 से 20 मई के आस-पास झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि पिछले साल जेएसी कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट और इंटर साइंस रिजल्ट 23 मई को घोषित किए गए थे और कक्षा 12वीं कला और कॉमर्स का रिजल्ट 30 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए थे।
अगली खबर
]MP Board 10th, 12th Result Live: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट, 12वीं का रिजल्ट mpbse.nic.in पर चेक करें
नतीजे जारी होने के बाद छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। MP 10th, 12th Result 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी