JAC Delhi Counselling 2024: जेएसी दिल्ली काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू; पात्रता, आयु सीमा जानें
Santosh Kumar | May 30, 2024 | 10:34 PM IST | 2 mins read
JAC दिल्ली 2024 पंजीकरण प्रक्रिया में काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना, आवेदन पत्र भरना, प्राथमिकताएँ बताना, विकल्प लॉक करना और फॉर्म जमा करना शामिल है।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश समिति, दिल्ली ने जेएसी दिल्ली 2024 काउंसलिंग पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर जेएसी दिल्ली 2024 आवेदन पत्र 2024 भर सकते हैं। जेएसी द्वारा काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा अभी नहीं की गई है। पिछले रुझानों के अनुसार, 5 राउंड और 1 स्पॉट राउंड होगा।
New: Admission chances through JAC Delhi counseling using JAC Delhi College Predictor
Don't Miss: Top 50 Engineering colleges in Delhi NCR
Latest: Join FREE Online counselling session & get college shortlisting guidance
B.Tech Admissions @ NIIT University | BML Munjal University | SRM, Delhi NCR | Bennett University
JAC दिल्ली 2024 पंजीकरण प्रक्रिया में काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना, आवेदन पत्र भरना, प्राथमिकताएँ बताना, विकल्प लॉक करना और फॉर्म जमा करना शामिल है। एनटीए द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन)2024 में छात्रों द्वारा प्राप्त रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने वाले इच्छुक और योग्य कैंडिडेट जेएसी दिल्ली काउंसलिंग 2024 में भाग ले सकते हैं।
जेएसी दिल्ली 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया 5 संस्थानों- दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू), डीएसईयू, इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईआईटी-डी), और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) द्वारा प्रस्तावित बीटेक और बीआर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए है।
JAC Delhi Counseling 2024: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार नीचे जेएसी दिल्ली 2024 काउंसलिंग पात्रता मानदंड देख सकते हैं-
- डीटीयू, आईजीडीटीयूडब्ल्यू, एनएसयूटी, डीएसईयू में बीई, बीटेक कार्यक्रमों और आईजीडीटीयूडब्ल्यू में डुअल डिग्री (बीटेक+एमबीए) प्रोग्राम के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में कुल न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने के साथ ही कैंडिडेट सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) परीक्षा में अंग्रेजी में उत्तीर्ण हो।
- आईआईआईटीडी में बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित सहित पांच विषयों में कुल न्यूनतम 80% अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जिसमें योग्यता परीक्षा में गणित में न्यूनतम 80% अंक प्राप्त किया हो।
- कक्षा 12 के अंकों के साथ सभी आवेदकों के पास वैध जेईई मेन 2024 स्कोर कार्ड होना चाहिए।
- जेएसी दिल्ली काउंसलिंग 2024 के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
JAC B.Tech, B.Arch Counselling 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेएसी दिल्ली बी.टेक और बी.आर्क काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Online Registration for B.Tech. and B.Arch. Counselling 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- जेईई (मुख्य) आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे विवरण दर्ज करें।
- पंजीकरण फॉर्म को भरें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी