JAC Delhi 2024: जेएसी दिल्ली काउंसलिंग 27 मई के बाद शुरू होगी, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | May 23, 2024 | 10:22 PM IST | 2 mins read
ज्वाइंट एडमिशन कमेटी (JAC) द्वारा जेएसी दिल्ली 2024 काउंसलिंग शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश समिति, दिल्ली ने जेएसी दिल्ली 2024 काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया स्थगित कर दी है। JAC दिल्ली 2024 काउंसलिंग पंजीकरण 27 मई के बाद शुरू होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर JAC दिल्ली 2024 आवेदन पत्र भर सकेंगे।
New: Admission chances through JAC Delhi counseling using JAC Delhi College Predictor
Don't Miss: Top 50 Engineering colleges in Delhi NCR
Latest: Join FREE Online counselling session & get college shortlisting guidance
B.Tech Admissions @ NIIT University | BML Munjal University | SRM, Delhi NCR | Bennett University
ज्वाइंट एडमिशन कमेटी द्वारा जेएसी दिल्ली 2024 काउंसलिंग शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग, ऑर्किटेक्चर और मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए जेएसी दिल्ली काउंसलिंग आयोजित की जाती है।
JAC Delhi 2024 counseling registration: संस्थान
जेएसी पांच संस्थानों में बीटेक, बीआर्क कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेएसी दिल्ली काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करता है:
- दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DDU)
- इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (IGDTUW)
- इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIITD)
- नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT)
- दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय (DSEU)
जेएसी दिल्ली के माध्यम से उम्मीदवारों को प्रवेश जेईई मेन 2024 रैंक के आधार पर दिया जाएगा। जेएसी वेबसाइट के अनुसार, इस वर्ष भाग लेने वाले 5 संस्थानों द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग प्रोग्राम में 6,372 सीटें जेएसी दिल्ली काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित की जाएंगी। आईजीडीटीयूडब्ल्यू और एनएसयूटी द्वारा प्रस्तावित बी.आर्क कार्यक्रम के लिए अलग से काउंसलिंग होगी।
जेएसी दिल्ली 2024 पंजीकरण शुल्क 1,500 रुपये है। जेएसी दिल्ली 2024 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में कई चरणों ऑनलाइन पंजीकरण, विकल्प का चयन, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन, शुल्क भुगतान को शामिल किया गया है। उम्मीदवारों को अपने पसंद के संस्थान और पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समय सीमा के भीतर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
JAC Delhi Counseling 2024: पात्रता
उम्मीदवार नीचे जेएसी दिल्ली 2024 काउंसलिंग पात्रता मानदंड देख सकते हैं:
- डीटीयू, आईजीडीटीयूडब्ल्यू, एनएसयूटी, डीएसईयू में बीई, बीटेक कार्यक्रमों और आईजीडीटीयूडब्ल्यू में डुअल डिग्री (बीटेक+एमबीए) प्रोग्राम के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में कुल न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने के साथ ही कैंडिडेट सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) परीक्षा में अंग्रेजी में उत्तीर्ण हो।
- आईआईआईटीडी में बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित सहित पांच विषयों में कुल न्यूनतम 80% अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जिसमें योग्यता परीक्षा में गणित में न्यूनतम 80% अंक प्राप्त किया हो।
- कक्षा 12 के अंकों के साथ सभी आवेदकों के पास वैध जेईई मेन 2024 स्कोर कार्ड होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल