JAC Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट jacresults.com पर जारी; बेटियों ने मारी बाजी
Santosh Kumar | April 30, 2024 | 11:57 AM IST | 2 mins read
JAC 12th Board Exam 2024 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित किया गया था। इस साल कुल 3 लाख से अधिक छात्र झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर झारखंड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी।
झारखंड बोर्ड ने वोकेशनल और तीनों स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए हैं। आर्ट्स में 93.16 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कॉमर्स में 90.60 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए, साइंस में 72.70 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए, वोकेशनल में 89.22 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए।
विज्ञान स्ट्रीम में कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा के लिए कुल 25,644 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 23,235 उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशत 90.60 फीसदी रहा। इसमें प्रथम श्रेणी में 14,260, द्वितीय श्रेणी में 8,638 और तृतीय श्रेणी में 337 छात्र शामिल हैं।
JAC 12th Board Exam 2024 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित किया गया था। इस साल कुल 3 लाख से अधिक छात्र झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। बता दें कि जेएसी द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।
झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 के लिए प्रत्येक विषय के लिए सिद्धांत और व्यावहारिक परीक्षा दोनों में न्यूनतम 33% अंकों के साथ-साथ कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंकों की आवश्यकता है। जो छात्र इन अंकों को हासिल करने में असफल रहेंगे, वे परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करेंगे।
JAC 12th Result 2024: टॉपर सूची देखें
कला विज्ञान और वाणिज्य से जेएसी 12वीं परिणाम की टॉपर सूची नीचे तालिका में दी गई है।
| रैंक | छात्र का नाम | अंक |
|---|---|---|
|
विज्ञान |
स्नेहा |
491 |
|
कोमर्स |
प्रतिभा साहा |
474 |
|
आर्ट्स |
ज़ीनत परवीन |
472 |
JAC Jharkhand 12th Board Result: डाउनलोड प्रक्रिया
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से JAC Intermediate Board Result 2024 की जांच कर कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
- JAC Class 12th Board Result संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
- JAC 12th Board Result स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट निकाल लें।
JAC Board 12th Result 2024 Via SMS: एसएमएस से देखें रिजल्ट
एसएमएस के माध्यम से कक्षा 12 परिणाम 2024 जेएसी बोर्ड प्राप्त करने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- मैसेज बॉक्स में जाकर एसएमएस टाइप करें- RESULT (स्पेस) JAC12 (स्पेस) Roll Code (स्पेस) Roll Number
- अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
- परिषद छात्र को उसी नंबर पर एक टेक्स्ट संदेश के रूप में जेएसी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 भेजेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल