ISRO SETU 2025: इसरो ने पांच दिवसीय ऑनलाइन पाठ्यक्रम एसईटीयू 2025 के लिए शिक्षकों से मांगे आवेदन
Abhay Pratap Singh | May 30, 2025 | 02:21 PM IST | 2 mins read
स्पेस एजुकेटर ट्रेनिंग एंड नॉलेज अपग्रेडेशन (SETU) के लिए किसी भी बोर्ड की 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाने वाले स्कूली शिक्षक पंजीकरण कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एसईटीयू 2025 (अंतरिक्ष शिक्षा प्रशिक्षण और ज्ञान उन्नयन कार्यक्रम) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र शिक्षक आधिकारिक पोर्टल jigyasa.iirs.gov.in/setu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने कहा कि इस साल का विषय ‘अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोग’ होगा।
इसरो एसईटीयू 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून तय की गई है। किसी भी बोर्ड की 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाने वाले स्कूली शिक्षक इस निःशुल्क 5 दिवसीय पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। एसईटीयू 2025 कार्यक्रम का आयोजन 9 जून से 13 जून तक किया जाएगा।
इसरो की वेबसाइट के अनुसार, यह पाठ्यक्रम शिक्षकों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के साथ-साथ भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में जानने में सक्षम बनाएगा, जिससे उन्हें अंतरिक्ष यान प्रणालियों, उपग्रह संचार और नेविगेशन प्रौद्योगिकी, उपग्रह मौसम विज्ञान और मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन आदि की जानकारी मिलेगी।
इसरो ने बताया कि उन्हें सूचना निकालने के लिए उपग्रह चित्रों को पढ़ना, ऑनलाइन डेटा संग्रह से भूस्थानिक डेटा तक पहुंचना तथा जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) का उपयोग करके समस्या का समाधान करना भी सिखाया जाएगा।
इसरो के क्षमता निर्माण कार्यक्रम कार्यालय (सीबीपीओ) ने इस ऑनलाइन पाठ्यक्रम के लिए भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) के साथ सहयोग किया है। यह पाठ्यक्रम ‘आईआईआरएस ई-लर्निंग’ मंच पर उपलब्ध होगा।
Space Educators Training and Knowledge Upgradation: कार्यक्रम शेड्यूल
नीचे दी गई सारणी में 5 दिवसीय एसईटीयू प्रोग्राम 2025 की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | सत्र | तिथि | समय |
|---|---|---|---|
| - | उद्घाटन सत्र | 9 जून, 2025 | 11:00-11:30 |
| 1 |
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम
(इंटरएक्टिव सत्र) |
9 जून, 2025
|
11:30 hrs to 12:20 hrs
12:20 hrs to 12:30 hrs |
| 2 |
संचार एवं नेविगेशन उपग्रह और उनके अनुप्रयोग
(इंटरएक्टिव सत्र) |
9 जून, 2025
|
16:00 hrs to 16:50 hrs
16:50 hrs to 17:00 hrs |
| 3 |
अंतरिक्ष विज्ञान एवं भारतीय अंतरिक्ष अन्वेषण प्रणाली
(इंटरएक्टिव सत्र) |
10 जून, 2025 |
11:00 hrs to 11:50 hr
11:50 hrs to 12:00 hrs |
| 4 |
मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन: चुनौतियां और अवसर
(इंटरएक्टिव सत्र) |
10 जून, 2025 |
14:30 hrs to 15:20 hrs
15:20 hrs to 15:30 hrs |
| 5 |
क्षमता निर्माण और आउटरीच कार्यक्रम - छात्रों एवं शिक्षकों के लिए अवसर
(इंटरएक्टिव सत्र) |
11 जून, 2025 |
11:00 hrs to 11:50 hrs
11:50 hrs to 12:00 hrs |
| 6 |
उपग्रह रिमोट सेंसिंग तकनीक और इसके अनुप्रयोग
(इंटरएक्टिव सत्र) |
11 जून, 2025 |
14:30 hrs to 15:20 hrs
15:20 hrs to 15:30 hrs |
| 7 |
पृथ्वी के परे जीवन
(इंटरएक्टिव सत्र) |
12 जून, 2025 |
11:00 hrs to 11:50 hrs
11:50 hrs to 12:00 hrs |
| 8 |
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: भविष्य की चुनौतियां और अवसर
(इंटरएक्टिव सत्र) |
12 जून, 2025 |
14:30 hrs to 15:20 hrs
15:20 hrs to 15:30 hrs |
| 9 |
लॉन्च व्हीकल्स और प्रणोदन प्रणाली
(इंटरएक्टिव सत्र) |
13 जून, 2025 |
11:00 hrs to 11:50 hrs
11:50 hrs to 12:00 hrs |
| 10 |
प्रयोग: अंतरिक्ष आधारित डेटा उत्पाद और सेवाएं – GIS का उपयोग कर समस्या समाधान पर केस स्टडी
|
13 जून, 2025 |
14:30 hrs to 15:30 hrs
|
| 11 |
समापन सत्र
|
13 जून, 2025 | 15:30 hrs to 15:45 hrs |
(पीटीआई से प्राप्त इनपुट के आधार पर)
अगली खबर
]Rajasthan 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं परिणाम में 97.47% बच्चे हुए पास, अगस्त में होगी पूरक परीक्षा
राजस्थान बोर्ड द्वारा अगस्त 2025 में पूरक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 33% से कम अंक हासिल करने वाले छात्र आरबीएसई पूरक परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा