IRCON Recruitment 2024: इरकॉन में असिस्टेंट मैनेजर के 28 पदों पर निकली भर्तियां, सवा लाख से अधिक सैलरी
Abhay Pratap Singh | January 22, 2024 | 04:59 PM IST | 2 mins read
इरकॉन इंटरनेशन द्वारा असिस्टेंट मैनेजर के 28 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन करने के लिए 9 फरवरी 2024 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: इरकॉन इंटरनेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर के 28 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी 2024 से शुरू कर दिया है। इन पदों पर उम्मीदवार 9 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता व अनुभव- इन पदों पर एप्लिकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 75 प्रतिशत अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी अनिवार्य है। साथ ही राजमार्ग/रेलवे/पुल (सड़क/रेल) में निर्माण संबंधी कार्य में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
आयु सीमा- इरकॉन इंटरनेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट देने का भी प्रावधान है।
आवेदन शुल्क- इरकॉन में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले अनारक्षित व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये एप्लिकेशन फीस के तौर पर भुगतान करना होगा। कैंडिडेट्स शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग या ऑनलाइन मोड के माध्यम से कर सकते हैं।
Also read MPPSC Exam 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 74 पदों पर निकाली नौकरियां, 18 फरवरी अंतिम तिथि
चयन प्रक्रिया- इन पदों पर उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के लिए दो चरणों से गुजरना होगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन किया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस एग्जाम में सफल होंगे उन्हें दूसरे चरण में साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
रिक्त पद- इरकॉन इंटरनेशन लिमिटेड इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 28 रिक्तियों पर भर्ती करेगा। जिनमें से 13 पद अनारक्षित वर्ग, 7 पद ओबीसी वर्ग, एससी व एसटी वर्ग के लिए क्रमशः 4 और 2 पद, जबकि ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
IRCON Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया जानें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
-
ऑफिशियल वेबसाइट ircon.org पर जाएं।
-
होमपेज पर इरकॉन भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
-
ऑफिशियल वेबसाइट पर 'एचआर और करियर' के तहत 'नियमित रोजगार' पर जाएं।
-
फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ में प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
सैलरी- असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 40,000 रुपये से लेकर 1.40 लाख रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। साथ ही, चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम तीन वर्ष की अवधि के लिए कंपनी में कार्य करने का 3 लाख रुपये तक का बांड भी भरना होगा।
अगली खबर
]Jammu School Closed: शीतलहर के चलते जम्मू में 27 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, इन छात्रों को आने की मिली अनुमति
स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू (डीएलईजे) ने बढ़ती ठंड के जलते जम्मू संभाग के स्कूलों में 22 से 27 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने कहा कि ठंड के चलते तापमान माइनस डिग्री सेल्शियस पर पहुंच गया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल