IPMAT 2025 Admit Card: आईआईएम इंदौर ने आईपीमैट एडमिट कार्ड iimidr.ac.in पर किया जारी, 12 मई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | April 29, 2025 | 08:19 AM IST | 1 min read
आईपीएमएटी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या/ यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर (IIM Indore) ने इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (IPMAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आईपीएमएटी 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट आईआईएम इंदौर की आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर जाकर आईपीमैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IPMAT Ques. & Analysis: Indore | Rohtak | Complete Guide | Formula Sheet
New: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
Admission Alert: IPM/BBA (Hons.) at TAPMI, Bengaluru. Accepts IPMAT Scores
आईपीएमएटी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या/ यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। आईपीमैट 2025 परीक्षा 12 मई को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आईआईएम इंदौर द्वारा आईपीएमएटी एग्जाम भारत के 37 शहरों में दोपहर की पाली में कराई जाएगी।
आईपीएमएटी 2025 एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटो और हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा तिथि, उम्मीदवार के हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश शामिल हैं। आईपीमैट हाल टिकट में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर अभ्यर्थियों को तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देनी चाहिए।
इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन मैनेजमेंट में पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है। परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र पर कम-से-कम 1 घंटा पहले पहुंचना चाहिए। एडमिट कार्ड के बिना पाए गए उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आईपीएमएटी 2025 एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येग सही उत्तर के लिए 4 अंक दिया जाएगा व प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
IPMAT Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईपीमैट हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल iimidr.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर प्रोग्राम सेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
- आईपीमैट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]NEET Admit Card 2025 (Out) Live: नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी @neet.nta.nic.; डायरेक्ट लिंक, ऑफिसियल वेबसाइट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 23 अप्रैल को NEET UG 2025 शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार neet.nta.nic.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा