IPMAT 2024 Correction Window: आईपीएमएटी करेक्शन विंडो ओपन, इन विवरणों में डायरेक्ट लिंक से करें सुधार
Santosh Kumar | April 9, 2024 | 03:26 PM IST | 1 min read
आईपीएमएटी 2024 परीक्षा 23 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। आईपीएमएटी प्रवेश परीक्षा 2024 देश भर के 36 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) इंदौर ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (आईपीएमएटी 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। अगर उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह गई है तो वे आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर जाकर सुधार कर सकते हैं। करेक्शन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल शाम 5 बजे तक है।
IPMAT Ques. & Analysis: Indore | Rohtak | Complete Guide | Formula Sheet
Admission Alert: IPM/BBA (Hons.) at TAPMI, Bengaluru. Accepts IPMAT Scores
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
आईपीएमएटी 2024 परीक्षा 23 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। आईपीएमएटी प्रवेश परीक्षा 2024 देश भर के 36 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी। संस्थान ने अभ्यर्थियों को 1 अप्रैल तक परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका दिया था।
IPMAT 2024 Correction Details: इन विवरणों में करें सुधार
उम्मीदवार आईपीएमएटी सुधार विंडो के माध्यम से निम्नलिखित क्षेत्रों में बदलाव कर सकते हैं। सुधार विवरण नीचे दिया गया है-
- उम्मीदवार का फोटो
- उम्मीदवार का हस्ताक्षर
- वैकल्पिक मोबाइल नंबर
- वैकल्पिक ईमेल पता
- परीक्षा केंद्र शहर प्राथमिकताएँ
बता दें कि आईपीएमएटी आवेदन पत्र में उल्लिखित किसी भी अन्य विवरण को संपादित नहीं किया जा सकता है। उम्मीदवारों को उपरोक्त उल्लिखित फ़ील्ड को केवल एक बार संपादित करने की अनुमति दी जाएगी और फॉर्म को संपादित करने और सबमिट करने के बाद कोई और बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also read JIPMAT 2024 Exam: जेआईपीएमएटी पंजीकरण questions.nta.ac.in/JIPMAT पर शुरू, एग्जाम शेड्यूल जानें
IPMAT 2024 Correction Link: ऐसे करें सुधार
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईपीएमएटी 2024 आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं-
- उम्मीदवार इस लिंक को कॉपी करके ब्राउजर पर पेस्ट करें- https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1329/87972/login.html
- यहां अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
- आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- उन सीमित विवरणों को ठीक करें जिनमें त्रुटियाँ हैं।
- अब पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]JEE Main 2024 April 9 Shift 1 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 9 एनालिसिस, एग्जाम मध्यम से कठिन, भौतिकी कुछ मुश्किल
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस पेपर का जटिलता स्तर छात्रों के लिए मध्यम से कठिन था। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्रों के मुताबिक, फिजिक्स का पेपर कुछ संख्यात्मक प्रश्नों को छोड़कर आसान था।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल