INI CET Counselling 2024: आईएनआई सीईटी ओपन राउंड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन aiimsexams.ac.in पर आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | July 24, 2024 | 07:07 PM IST | 1 min read
इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2024 ओपन राउंड रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग की अंतिम तिथि 30 जुलाई है।
नई दिल्ली: एम्स नई दिल्ली ने आज यानी 24 जुलाई से इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2024 (INI CET 2024) के लिए ओपन राउंड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर INI CET 2024 ओपन राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली द्वारा जारी आईएनआई सीईटी काउंसलिंग शेड्यूल 2024 के अनुसार, “सीट स्वीकृति की सुविधा 16 अगस्त से 22 अगस्त तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को 16 से 22 अगस्त के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट भी करना आवश्यक है।”
ओपन राउंड काउंसलिंग के लिए INI CET 2024 चॉइस-फिलिंग भी शुरू हो गई है। आईएनआई सीईटी 2024 ओपन राउंड रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2024 ओपन राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 14 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
INI CET 2024 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट तक डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आईएनआई सीईटी 2024 ओपन राउंड काउंसलिंग से जुड़ी नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
INI CET 2024 Open Round Counselling: प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज
आईएनआई सीईटी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज ले जाने होंगे:
- आईएनआई सीईटी ऑफर लेटर
- आईएनआई सीईटी आवंटन पत्र
- आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड
- रजिस्ट्रेशन स्लिप
- एमबीबीएस, बीडीएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रोफेशनल मार्कशीट
- एमबीबीएस, बीडीएस डिग्री प्रमाण पत्र
- इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाण पत्र
- एनएमसी, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) या एसएमसी, राज्य डेंटल काउंसिल द्वारा स्थायी, प्रोविजनल पंजीकरण प्रमाणपत्र
- जन्म तिथि प्रमाण के लिए हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र
- अन्य दस्तावेज - एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
- प्राधिकरण द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’