Indian Navy SSC Recruitment 2025: इंडियन नेवी शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | February 13, 2025 | 03:32 PM IST | 2 mins read
इंडियन नेवी शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स भर्ती अभियान संगठन में कुल 270 पदों को भरेगा। शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 8 फरवरी को शुरू हुई और 25 फरवरी, 2025 को समाप्त होगी।
नई दिल्ली : इंडियन नेवी ने जनवरी 2026 पाठ्यक्रम के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स (एसएससी) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी है।
इंडियन नेवी एसएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म जनवरी 2001 से जुलाई 2006 के बीच होना चाहिए।
Indian Navy SSC Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
इंडियन नेवी एसएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित शाखा में बीई या बी.टेक पास करना होगा। सामान्य सेवा, पायलट, नौसेना संचालन अधिकारी और वायु यातायात नियंत्रक शाखा/कैडर के लिए इंजीनियरिंग की किसी भी शाखा में स्नातक होना आवश्यक है।
लॉजिस्टिक्स के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीए होना चाहिए। जबकि एजुकेशन ब्रांच के लिए उम्मीदवार को एम.टेक या एमएससी किया होना चाहिए।
Indian Navy SSC Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
भारतीय नौसेना की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन के भीतर 270 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
- एग्जिक्यूटिव ब्रान्च - 154 पद
- एजुकेशन ब्रान्च -15 पद
- तकनीकी ब्रान्च - 101 पद
Indian Navy SSC Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
-
भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- अब दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इंडियन नेवी एसएससी भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरें।
- अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इंडियन नेवी एसएससी भर्ती आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र प्रिंट करें।
Indian Navy SSC Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को क्वालीफाइंग डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होना होगा। फाइनल चयन एसएसबी इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। मेडिकल परीक्षा में फिट घोषित किए गए उम्मीदवारों को प्रवेश में रिक्तियों की उपलब्धता के अनुसार नियुक्त किया जाएगा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी