INCET Answer Key 2026: इंडियन नेवी आईएनसीईटी आंसर की joinindiannavy.gov.in पर जारी, 11 जून तक दर्ज करें आपत्ति
Abhay Pratap Singh | May 29, 2026 | 02:56 PM IST | 2 mins read
इंडियन नेवी आईएनसीईटी 2025 परीक्षा 31 अगस्त से 3 सितंबर, 2025 तक और 2 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस एग्जाम (INCET) 01/2025 भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए आधिकारिकतौर पर प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर इंडियन नेवी आईएनसीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएनसीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026 में किसी प्रकार की विसंगति होने पर उम्मीदवारों को 11 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। आईएनसीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लिंक 29 मई से सक्रिय है। चुनौती दर्ज कराने के लिए परीक्षार्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपये ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा।
Indian Navy INCET Answer Key 2026: संशोधित आंसर की
नोटिस में कहा गया कि, संभावित रूप से रद्द/हटाए गए प्रश्नों पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी में संशोधन कर परिणाम उसी अनुसार तैयार किया जाएगा।
निर्धारित समय सीमा के बाद या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इंडियन नेवी आईएनसीईटी 2025 परीक्षा 31 अगस्त से 3 सितंबर, 2025 तक और 2 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय नौसेना में ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों को भरा जाएगा।
Indian Navy INCET Answer Key 2026 Download Link: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईएनसीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती या नवीनतम अपडेट सेक्शन ओपन करें।
- “इंडियन नेवी INCET आंसर की 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- प्रोविजनल उत्तर कुंजी की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए इसे सहेज लें।
Indian Navy INCET 2026 Objection Window: आपत्ति प्रक्रिया
भारतीय नौसेना आईएनसीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते है:
- डायरेक्ट लिंक https://akc.cbt-exam.in/ पर जाएं।
- पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- “आंसर की चैलेंज” विकल्प पर क्लिक करें।
- जिस प्रश्न को आप चुनौती देना चाहते हैं, उसका चयन करें।
- वैध सहायक दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
- आपत्ति शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- आपत्ति प्रपत्र जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रति सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार