Indian Coast Guard Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती आवेदन की कल आखिरी तारीख, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | March 2, 2024 | 09:15 AM IST | 1 min read
भारतीय तटरक्षक नाविक भर्ती की आयु सीमा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के 260 पदों पर नाविकों की भर्ती के लिए आवेदन विंडो कल यानी 3 मार्च को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आईसीजी की आधिकारिक वेबसाइट joinIndiancoastguard.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
भारतीय तटरक्षक नाविक भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को गणित और फिजिक्स विषय के साथ 10+2 परीक्षा काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया से पास होना जरूरी है।
इसके अलावा उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए यानी उम्मीदवार का जन्म 1 सितंबर 2002 से पहले और 31 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। आयु में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष की वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
ICG Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
Indian Coast Guard Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भारतीय तटरक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cgept.cdac.in/icgreg/candidate/login पर जाएं।
- अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो आपको पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्टर करने के लिए Create Account पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर नाम, पिता का नाम, माता का नाम जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टीकरण फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें लें।
अगली खबर
]MHT CET 2024: एमएचटी सीईटी पंजीकरण तिथि 8 मार्च तक बढ़ी, cetcell.mahacet.org से करें आवेदन
जो उम्मीदवार पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) और पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान) समूहों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल