Army TGC 141 2025: इंजीनियरिंग डिग्रीधारकों के पास सेना में जाने का मौका, जानें क्या है टीजीसी, पात्रता
Saurabh Pandey | September 20, 2024 | 01:05 PM IST | 2 mins read
आर्मी टीजीसी पद के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी साक्षात्कार और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जाएगी।
नई दिल्ली : भारतीय सेना ने 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (टीजीसी-141) के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए पाठ्यक्रम जुलाई 2025 में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में शुरू होगा।
इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स 141 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर 17 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदव कर सकते हैं।
Indian Army TGC 2025: आयुसीमा
इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स 141 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।
Indian Army TGC 141 Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड/ ब्रांच में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जो अभ्यर्थी इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army TGC 141 Recruitment 2025: शॉर्ट सर्विस कमीशन
आर्मी टीजीसी के तहत चयनित उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम शुरू होने की तारीख या आईएमए, देहरादून में रिपोर्टिंग की तारीख, जो भी बाद में हो, से लेफ्टिनेंट के पद पर परिवीक्षा पर शॉर्ट सर्विस कमीशन दिया जाएगा। उम्मीदवार प्रशिक्षण अवधि के दौरान लेफ्टिनेंट को दिए जाने वाले पूरे वेतन और भत्ते का हकदार होगा। प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद वेतन और भत्ते का भुगतान किया जाएगा। प्रशिक्षण के समापन पर कैडेटों को सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर स्थायी कमीशन दिया जाएगा।
Indian Army TGC 141 Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में जुलाई 2025 में शुरू होने वाले 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (टीजीसी-141) के लिए पात्र अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातकों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। पद का नाम और रिक्तियों की संख्या नीचे दी गई है।
- सिविल - 8 - रिक्तियां
- कंप्यूटर साइंस - 6 - रिक्तियां
- इलेक्ट्रिकल - 2 - रिक्तियां
- इलेक्ट्रॉनिक्स:- 6 - रिक्तियां
- मैकेनिकल - 6 - रिक्तियां
- विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम- 2 - रिक्तियां
- विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में कुल पदों की संख्या - 30
Army TGC क्या है?
भारतीय सेना में टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC) के जरिए खासतौर से इंजीनियरिंग क्षेत्र में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके बाद उम्मीदवारों को शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत भारतीय सेना में सीधे लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार