Trusted Source Image

Indian Army TES-52 Recruitment 2024: भारतीय सेना टीईएस-52 भर्ती के लिए आवेदन शुरू; लास्ट डेट 13 जून

Santosh Kumar | May 13, 2024 | 12:37 PM IST | 2 mins read

Indian Army TES-52 Recruitment के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। भारतीय सेना के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 90 पदों को भरना है।

भारतीय सेना टीईएस-52 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया यहां बताई गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
भारतीय सेना टीईएस-52 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया यहां बताई गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने जनवरी 2025 बैच के लिए आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम-52 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 13 मई से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindianArmy.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 13 जून 2024 है।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए पंजीकरण करना होगा। भारतीय सेना के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 90 पदों को भरना है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 16 वर्ष 6 महीने और अधिकतम आयु 19 वर्ष 6 महीने के बीच होनी चाहिए।

TES-52 Recruitment 2024: पात्रता, चयन प्रक्रिया

Indian Army TES-52 Recruitment के लिए केवल वे उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 10+2 परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही भर्ती के लिए उम्मीदवारों को JEE Main 2024 परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार अविवाहित पुरुष होना चाहिए।

भर्ती में वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो भारत, भूटान, नेपाल के नागरिक और 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती शरणार्थी हैं। बशर्ते कि उनके पास पात्रता का प्रमाण पत्र भारत सरकार द्वारा जारी किया गया हो। नेपाल के गोरखा विषय वाले उम्मीदवारों के मामले में पात्रता प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।

चयन प्रक्रिया की बात करें तो पहले चरण में उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में एसएसबी इंटरव्यू होगा। तीसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है। अंत में मेडिकल जांच होगी।

Also readIndian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना में अग्निवीर के 300 से अधिक पद पर निकली भर्ती, 13 मई से करें आवेदन

Indian Army TES-52 2024: पंजीकरण प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भारतीय सेना टीईएस-52 2024 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, Register पर क्लिक करके पोर्टल पर रेजिस्टर करें।
  • पंजीकृत होने के बाद मोबाइल नंबर पर पंजीकरण आईडी मिलेगा।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें, आवेदन पत्र भरें।
  • महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications