Trusted Source Image

IAF Agniveer Vayu Answer Key 2026: एयरफोर्स अग्निवीर वायु आंसर की जारी, 5 अप्रैल तक चैलेंज का मौका

Saurabh Pandey | April 4, 2026 | 12:31 PM IST | 1 min read

एयरफोर्स अग्निवीर वायु आंसर की के बाद सबसे पहले परिणाम जारी होगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा, उसे क्वालीफाई करना जरूरी है।

एयरफोर्स अग्निवीरवायु के सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने के बाद अंतिम मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
एयरफोर्स अग्निवीरवायु के सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने के बाद अंतिम मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीरवायु परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

अग्निवीरवायु ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सभी सही उत्तरों की जांच कर सकते हैं और सही मार्किंग स्कीम का उपयोग करके अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।। यदि उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है, तो वे 3 से 5 अप्रैल 2026 के भीतर अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।

Airforce Agniveer Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, "Agniveervayu Intake 01/2027" के लिए "कैंडिडेट लॉगिन" सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. उत्तर कुंजी/रिस्पॉन्स शीट वाले लिंक को खोलें।
  6. अब अपने द्वारा चिह्नित किए गए उत्तरों की सावधानीपूर्वक जांच करें।
  7. अग्निवीरवायु आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

Airforce Agniveer Recruitment: फिजिकल विवरण

अग्निवीर वायु लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी, वहीं महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी है। इसके अलावा पुरुषों को 10 सिट अप्स, 10 पुशअप्स, 20 स्वैक्ट्स भी लगाने होंगे। वहीं महिलाओं को 10 सिटअप्स और 15 स्क्वैट्स तय किए गए हैं। तीसरे चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।

Also read HP PAT, LEET 2026 Application: हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट आवेदन शुरू, जानें फीस, लास्ट डेट

Iaf agniveer vayu Exam: परीक्षा कब हुई थी?

एयरफोर्स अग्निवीरवायु लिखित परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications