IMT Ghaziabad: आईएमटी गाजियाबाद के वार्षिक दीक्षांत समारोह में 670 से अधिक छात्रों को मिली पीजीडीएम की उपाधि
Abhay Pratap Singh | October 21, 2024 | 07:24 PM IST | 2 mins read
वार्षिक दीक्षांत समारोह 2024 के दौरान आईएमटी गाजियाबाद ने अपने विशिष्ट पूर्व छात्रों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए भी सम्मानित किया।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद (IMT Ghaziabad) ने वर्ष 2024 की स्नातक कक्षा के लिए गाजियाबाद परिसर में अपने वार्षिक दीक्षांत समारोह की मेजबानी की। आईएमटी गाजियाबाद के दीक्षांत समारोह 2024 में नेस्ले इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित रहे।
आईएमटी गाजियाबाद के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) कार्यक्रमों, पीजीडीएम एक्सपी (PGDM ExP) और पीजीडीएम पार्ट-टाइम प्रोग्राम के 670 से अधिक स्नातकों को पीजीडीएम की उपाधि प्रदान की गई। वहीं, समारोह के दौरान आईएमटी गाजियाबाद ने अपने विशिष्ट पूर्व छात्रों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।
Distinguished Alumni -
- विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार (Distinguished Alumnus Award) एडिडास इंडिया के प्रबंध निदेशक/जीएम नीलेन्द्र सिंह (1999 बैच) को प्रदान किया गया, जिन्होंने स्नातकों को उद्यमशील मानसिकता अपनाने और अपने करियर में जोखिम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
- यंग एलुम्नस अचीवर्स अवार्ड (The Young Alumnus Achievers Award) ट्रांसबैंक के सीईओ वैभव विजय तांबे (बैच 2010) और Buddy4Study के सीईओ आशुतोष बर्नवाल (बैच 2012) को उनके नवाचार और लचीलेपन के लिए प्रदान किया गया।
- तांबे ने जोखिम उठाने और नवाचार के माध्यम से आंतरिक जुनून को पोषित करने के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि बर्नवाल ने स्नातकों से लचीलापन और सामाजिक जिम्मेदारी अपनाने का आग्रह किया।
Also read KIET: काईट ने अमेरिका में उच्च शिक्षा पर आयोजित की कार्यशाला, 1000 से अधिक छात्रों ने लिया भाग
Institute of Management Technology, Ghaziabad -
नेस्ले इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष सुरेश नारायणन ने अपने संबोधन में कहा कि, “जैसे-जैसे आप अपने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, मैं आपके साथ नेतृत्व के ‘सी (C) - स्पष्टता (Clarity), क्षमता (Competence), विश्वसनीयता (Credibility), साहस (Courage), एकाग्रता (Concentration), रचनात्मकता (Creativity) और करुणा (Compassion) को साझा करना चाहता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि, “जटिलता से भरी दुनिया में मैं आपसे सादगी अपनाने का आग्रह करता हूं। याद रखें, अच्छी चीजों को समय लगता है, जैसा कबीर के ज्ञान में बताया गया है। नेतृत्व के लिए साहस की आवश्यकता होती है, खासकर संकट के समय। करुणा के साथ नेतृत्व करें और अपने संगठनात्मक लक्ष्यों के साथ सहानुभूति को संतुलित करने का प्रयास करें। भविष्य को आकार देना आपका काम है; इसे उन मूल्यों के साथ अपनाएं जो आपने यहां विकसित किए हैं।”
IMT Ghaziabad Annual Convocation Ceremony 2024 -
आईएमटी गाजियाबाद के अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक कमल नाथ ने कहा कि, “याद रखें कि एक नेता के रूप में आपकी भूमिका सहयोग और टीम वर्क में निहित होनी चाहिए, हमेशा अधिक से अधिक अच्छे के लिए प्रयास करना चाहिए।” वहीं, आईएमटी गाजियाबाद के डॉयरेक्टर डॉ. विशाल तलवार ने संबोधन में स्नातकों से अपने संगठनों और समाज के भीतर जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल